{"_id":"680d2372307ec02a2a0d257f","slug":"inspection-done-by-ig-almora-news-c-232-1-ksp1005-127351-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने में आने वाले फरियादियों की शत-प्रतिशत हो सुनवाई : आईजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाने में आने वाले फरियादियों की शत-प्रतिशत हो सुनवाई : आईजी
Sat, 26 Apr 2025 11:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sat, 26 Apr 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। कुमाऊं परिक्षेत्र की पुलिस महानिरीक्षक रिद्धिम अग्रवाल ने कोतवाली अल्मोड़ा का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि थाने में आने वाले फरियादियों की शत-प्रतिशत सुनवाई हो। उन्होंने फर्स्ट ज्वाइनिंग डिस्ट्रिक्ट के कोतवाली अल्मोड़ा को गोद लिया।
आईजी ने कोतवाली कार्यालय, महिला डेस्क, सीसीटीएनएस, कर्मचारी भोजनालय, मालखाना, हवालात और कोतवाली परिसर का निरीक्षण कर कोतवाली क्षेत्र में लगाई जाने वाली ड्यूटियों के बारे में जानकारी ली। संवेदनशील स्थानों पर गश्त, पिकेट, चीता मोबाइल ड्यूटियों को अलर्ट रखने के निर्देश दिए। उन्होंने महिला डेस्क को चेक कर प्रभारी और डेस्क ड्यूटी में नियुक्त महिला कार्मिकों के बारे में जानकारी ली। उन्हें निर्देश दिए कि थाने में आने वाली महिला फरियादियों के साथ शालीन व्यवहार करें। उनके साथ हुए उत्पीड़न को भली-भांति सुनकर त्वरित कार्यवाही करें।
उन्होंने सीटीएनएस कार्यालय को चेक कर सीसीटीएनएस में किए जाने वाले कार्यों के बारे जानकारी ली। ऑनलाइन जीडी, पोर्टल, आईआईएफ फॉर्म्स अपडेट रखने के निर्देश दिए। आईजी की प्रथम तैनाती अल्मोड़ा में रही है जिस क्रम में कोतवाली अल्मोड़ा को गोद लिया। इसे एक आदर्श थाने के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने कोतवाली में भविष्य में किए जाने वाले निर्माण कार्यों के बारे में चर्चा कर परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया। संबंधितों को प्रशासनिक भवन, स्मार्ट बैरक, भोजनालय, टाइप 2 आवासों के प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। जिले के थाना कोतवाली पुलिस लाइन के निर्माण कार्यों के लिए करीब 90 करोड़ लागत का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। कोतवाली के वर्तमान भवन का सौंदर्यीकरण कर टूरिस्ट पुलिस स्टेशन के रूप में विकसित किया जाएगा। जनसेवी और टेक्नोलॉजी फ्रेंडली बीट पुलिसिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने उत्कृष्ट कार्यों के लिए एसएसपी देवेंद्र पींचा की पीठ थपथपाई।
विज्ञापन
ये रहे मौजूद
निरीक्षण के दौरान एसएसपी, सीओ गोपाल दत्त जोशी, आईजी के वाचक निरीक्षक कैलाश भैसोड़ा, आईजी के पीआरओ अमित चौहान, कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय, निरीक्षक मनोज भारद्वाज, एएसआई (एम) प्रह्लाद राम, आशुलिपिक आईजी कुमाऊं सहित कोतवाली के अन्य अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।