फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   injured tourist sent hospital

मरचूला में शांकर के पास खाई गिरी पर्यटकों की बस

Sat, 10 Dec 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, मौलेखाल (अल्मोड़ा)। 
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, मौलेखाल (अल्मोड़ा)।  Updated Sat, 10 Dec 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
injured tourist sent hospital
घायल पर्यटक को अस्पताल ले जाते लोग - फोटो : अमर उजाला

मौलेखाल (अल्मोड़ा)। दिल्ली से मरचूला आ रही टैंपो ट्रैवलर मरचूला में शांकर के पास 150 मीटर खाई जा गिरी। दुर्घटना में चालक समेत 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर एसडीएम मौके पर पहुंचे। घायलों को 108 एंबुलेंस से रामनगर के सरकारी अस्पताल भेजा गया। दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन


वाहन में सवार सभी लोग दिल्ली और गाजियाबाद के पर्यटक हैं। यह सभी लोग कार्बेट पार्क क्षेत्र में घूमने आए थे। टैंपो ट्रैवलर यूपी-160-डीटी-0900 शनिवार को दिल्ली से मरचूला आ रही थी। इसमें नोएडा के सेक्टर 62 स्थित बार्कले बैंक में कार्यरत कुछ अधिकारी सवार थे। मरचूला से कुछ दूर शांकर के पास 150 मीटर नीचे खाई जा गिरी।

विज्ञापन


दुर्घटना में मो. हसनैन पुत्र मतीउरमान निवासी नोएडा उप्र, अजित पुत्र एमके नायर निवासी मयूर विहार दिल्ली, सांत्वना वाजपेयी पुत्री अज्ञात निवासी नोएडा, अनि राम पुत्र एल राजेंद्र निवासी रामप्रस्थ दिल्ली, सौरभ पुत्र राजेंद्र निवासी दिल्ली, पर्व उपाध्याय पुत्र अनिल कुमार निवासी इंद्रप्रस्थ उप्र, एलिजाबेथ गौम्स पत्नी जौन गौम्स निवासी गाजियाबाद उप्र, कृष्ण शर्मा पुत्र वीके निवासी बुद्ध विहार दिल्ली, रौलिका पत्नी जेएन श्रीवास्तव निवासी नोएडा उप्र, अमित जैन पुत्र जितेंद्र कुमार जैन निवासी राजनगर एक्सटेंशन उप्र, देवोजीत पुत्र दलीप भौमिक निवासी नोएडा उप्र, सुनैना सबरवाल पुत्री अज्ञात निवासी दिल्ली, सुभाष चंद्र गुप्ता पुत्र रामवतार गुप्ता निवासी खोड़ा कॉलोनी निवासी (चालक) घायल हो गए। आसपास के ग्रामीणों ने प्रशासन को दुर्घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर एसडीएम गोपाल बिनवाल मौके पर पहुंचे। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को खाई से निकाल कर 108 के माध्यम से रामनगर स्थित सरकारी अस्पताल भर्ती कराया गया। घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। दिल्ली से मरचूला आ रही टैंपो ट्रैवलर पलट कर सीधे 150 मीटर खाई में जा गिरा। यदि वाहन किसी चट्टान से टकराता तो बड़ा हादसा हो सकता था और किसी भी जान जा सकती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed