{"_id":"32b83db16569c59f4d35feb453d84311","slug":"initiation-nisha-renu-priyanka-silver-said-mari-betting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीक्षा, निशा, रेनू, प्रियंका, रजत ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीक्षा, निशा, रेनू, प्रियंका, रजत ने मारी बाजी
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)।
Updated Fri, 10 Apr 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों की पत्रिका बाल प्रहरी और भारत ज्ञान विज्ञान समिति की ओर से आयोजित बच्चों की लेखन कार्यशाला दूसरे दिन भी जारी रही। दूसरे दिन बाल साहित्यकार रमेश पंत ने बच्चों को कविता लेखन के गुर सिखाए, वहीं बच्चों ने स्याल्दे मेला द्वाराहाट, फूल, पर्यावरण पर समूह कविता लिखी। दिए गए शब्दों पर स्वरचित कविताएं भी प्रस्तुत की। बाल प्रहरी संपादक उदय किरौला ने निबंध लेखन, यात्रा वृत्तांत का अभ्यास कराया। कार्यशाला में हमारा द्वाराहाट, स्याल्दे मेला, यदि मैं प्रधानमंत्री होता विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें निशा शर्मा, दीक्षा कार्की, रेनू आर्या, चित्रकला प्रतियोगिता में मीनाक्षी गयाल, प्रियंका रावत, रजत तिवारी क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहे। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद जोशी, अनिल चौधरी, गीता जोशी, सुमन किरौला, हरीश डौर्बी आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन