{"_id":"58444ed84f1c1bd303a8606a","slug":"inferno-divine-will-solar-power-plant-in-patwari-training-center","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटवारी प्रशिक्षण केंद्र पाताल देवी में लगेगा सौर ऊर्जा प्लांट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटवारी प्रशिक्षण केंद्र पाताल देवी में लगेगा सौर ऊर्जा प्लांट
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा
Updated Sun, 04 Dec 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड अक्षय ऊर्जा विभाग (उरेडा) जल्द ही पटवारी प्रशिक्षण केंद्र पाताल देवी में सौर ऊर्जा पावर प्लांट स्थापित करेगा। संस्थान में 25 किलोवाट क्षमता का प्लांट 30 लाख रुपए की लागत से निर्मित होगा।
बता दें कि उरेडा ने कुछ साल पहले पांडे खोला स्थित विकास भवन में 50 किलोवाट क्षमता का सौर ऊर्जा प्लांट लगाया था। अब नगर से पांच किमी दूर पाताल देवी में पटवारी प्रशिक्षण केंद्र में सौर ऊर्जा प्लांट लगाया जाएगा। उरेडा के वरिष्ठ जिला परियोजना अधिकारी जीसी मेहरोत्रा ने बताया कि पटवारी प्रशिक्षण केंद्र में 25 किलोवाट क्षमता के सौर ऊर्जा प्लांट में ऊर्जा बैटरियों में स्टोरेज होगी। विद्युत विभाग की बिजली गुल होने पर बैटरियों के माध्यम से केंद्र में बिजली आपूर्ति सुचारु होगी। सौर ऊर्जा प्लांट लगाने के लिए 30 लाख रुपए मंजूर हुए हैं। निविदा आमंत्रित कर ली गई हैं। एक माह के अंदर पटवारी प्रशिक्षण केंद्र में सौर ऊर्जा प्लांट स्थापित कर लिया जाएगा।
ऊर्जा संरक्षण दिवस पर होंगे कार्यक्रम
उत्तराखंड अक्षय ऊर्जा विभाग (उरेडा) द्वारा ऊर्जा संरक्षण दिवस 14 दिसंबर को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वरिष्ठ जिला परियोजना अधिकारी जीसी मेहरोत्रा ने बताया कि इस मौके पर स्कूली बच्चों की रैली निकाली जाएगी। जागरुकता के लिए चित्रकला, निबंध आदि प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।