फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Indo-UK Military Camp in Ranikhet

संयुक्त सैन्य युद्धाभ्यास से प्रगाढ़ होगे भारत यूके के संबंध

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Indo-UK Military Camp in Ranikhet
युद्धाभ्यास के दौरान भारत यूके की सैन्य टुकड़ियां।संवाद - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। वैश्विक आतंकवाद, विद्रोह और उग्रवाद के खात्मे के लिए यहां चौबटिया में भारत और यूनाइटेड किंगडम (यूके) के बीच संयुक्त सैन्य युद्धाभ्यास अजेय वॉरियर नाम से जारी है।
विज्ञापन

इस युद्धाभ्यास से जहां देेनों देशों के बीच आपसी संबंध प्रगाढ़ होने की उम्मीद है, वहीं द्विपक्षीय संबंध भी मजबूत होंगे। दोनों देशों की सेनाएं युद्ध कौशल, आपरेशनल अनुभव, आधुनिक उपकरणों की तकनीकों को भी साझा कर रही हैं। 18 अक्तूबर से वैलिडेशन (सत्यापन अभ्यास) शुरू होगा।
विज्ञापन

चौबटिया छावनी में भारत यूके के बीच संयुक्त सैन्य युद्धाभ्यास सात अक्तूबर को शुरू हो गया था, लेकिन सेना ने अब जाकर इसकी पुष्टि की है। बुधवार को सेना की मध्य कमान से जारी विज्ञप्ति के अनुसार दोनों देशों की सेनाओं के बीच युद्धाभ्यास चल रहा है। दोनों देशों की सेनाएं आतंकवाद, विद्रोह, उग्रवाद से निपटने की तकनीकें सीख रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत-यूके के कंपनी स्तर के संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण का समापन 20 अक्तूबर को होगा। दोनों देशों की सेनाएं अपने अपने अनुभवों को साझा करेंगी। विभिन्न युद्ध आपरेशन के अनुभवों से भी रूबरू होंगे। अकादमिक चर्चाओं की विस्तृत श्रृंखला भी आयोजित की जा रही है।

सैन्य अधिकारियों ने बताया कि प्रशिक्षण का समापन 48 घंटे के कठिन सत्यापन अभ्यास के साथ होगा। दोनों देशों की सेनाओं के प्रदर्शन को मान्यता प्रदान की जाएगी। द्विपक्षीय संबंधों को बेहतर बनाने की दिशा में यह युद्धाभ्यास मील का पत्थर साबित होगा। इसके अलावा दोनों देशों के बीच मित्रता, पारंपरिक संबंध भी मजबूत होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed