फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Indira missused her power : Tamta

सत्ता हथियाने के लिए पूर्व पीएम इंदिरा ने किया था शक्ति का दुरुपयोग: टम्टा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Indira missused her power : Tamta
अल्मोड़ा में आयोजित आपातकाल काला दिवस कार्यक्रम में मौजूद वक़्ता और मंचासीन अतिथि - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। भाजपा के नेतृत्व में जिले के कई मंडलों में आपातकाल को काला दिवस के रूप में मनाया गया। अल्मोड़ा ग्रामीण मंडल में हुए कार्यक्रम में सांसद अजय टम्टा ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में 25 जून 1975 को एक ऐसा काला धब्बा लगा है जिसे वक्त भी नहीं मिटा पाया है। राजनीतिक सत्ता हथियाने के लालच में तत्कालीन प्रधानमंत्री ने सभी हदें पार करते हुए सत्ता का दुरुपयोग किया। लोगों से उनकी स्वतंत्रता छीनने का काम किया।
विज्ञापन

तत्कालीन प्रधानमंत्री ने अपनी शक्तियों का दुरुपयोग करते हुए देश में जो आपातकाल थोपा था वह आज भी लोगों के जेहन में जिंदा है। लोकतंत्र में हमेशा जनता ही जनार्दन का कार्य करती है और आगे भी करती रहेगी। हवालबाग मंडल में हुए कार्यक्रम में मुख्य वक्ता जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल ने कहा कि राजनीतिक सत्ता का दुरुपयोग कर तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने जैसे तैसे अपने प्रतिद्वंद्वी राजनारायण से विजय तो प्राप्त कर ली लेकिन उच्च न्यायालय ने उस विजय को चार साल बाद अवैध ठहराते हुए अयोग्य घोषित कर दिया था। उस निर्णय को न मानते हुए इंदिरा गांधी ने देश को कभी न भूलने वाला जख्म दिया था। इतिहास से हमें सबक लेना चाहिए और जनहित के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का कार्य करना चाहिए।
विज्ञापन

युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल ने कहा कि आपातकाल को हटाने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। बिहार से उठा युवाओं का आंदोलन पूरे देश में एक मिसाल के रूप में बना। उस आंदोलन की परिणीति ही थी कि 11 मार्च 1977 को भारत से आपातकाल हटाया गया। नगर मंडल के कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, जिलाध्यक्ष रवि रौतेला मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जागेश्वर, दन्यां, सोमेश्वर, स्याहीदेवी, ताकुला, मजखाली, ताड़ीखेत, रानीखेत, सल्ट, द्वाराहाट, चौखुटिया, मंडलों में हुए कार्यक्रमों में विधायक मोहन सिंह मेहरा, विधायक महेश जीना, विधायक प्रमोद नैनवाल, पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, गोविंद पिलख्वाल, धर्मेंद्र बिष्ट, जिला महामंत्री प्रेम शर्मा, महेश नयाल, राजू कैड़ा, कार्यक्रम सह संयोजक विनीत बिष्ट, सुरेंद्र मेहता, पूनम पालीवाल आदि थे।

आपातकाल से हुआ था मौलिक अधिकारों का हनन
अल्मोड़ा। भाजपा हवालबाग मंडल की ओर से रामलीला मैदान खत्याड़ी में आपातकाल विरोधी काला दिवस मनाया गया। मुख्य वक्ता जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल आपातकाल की घटना को लोकतंत्र और मौलिक अधिकारों की हत्या करार दिया। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष प्रकाश बिष्ट और संचालन मंडल महामंत्री मदन बिष्ट ने किया। कार्यक्रम में प्रधान विनोद कनवाल, अर्जुन बिष्ट, राजेंद्र लटवाल, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य आनंद कनवाल, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष राहुल बिष्ट, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य महेंद्र रावत, प्रधान फडका मनोज बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed