फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Indira Amma Restaurant closes in Almora

इंदिरा अम्मा भोजनालय अल्मोड़ा में बंद

Sat, 22 Jul 2017 10:45 PM IST
अल्मोड़ा़, अमर उजाला ब्यूरो
अल्मोड़ा़, अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 22 Jul 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
 Indira Amma Restaurant closes in Almora
इसी भवन में चल रहा था इंदिरा अम्मा भोजनालय। - फोटो : अमर उजाला
 गरीब और मजदूर वर्ग के लिए पूर्व की कांग्रेस सरकार द्वारा चलाई गई इंदिरा अम्मा भोजनालय योजना अल्मोड़ा में सिर्फ अठारह महीने ही चल पाई। इस योजना के तहत लोगों को दिन का खाना सस्ते दामों में मिल रहा था, लेकिन मार्च माह से सब्सिडी नहीं मिलने के कारण इंदिरा अम्मा भोजनालय को मई से बंद कर दिया गया है। 
विज्ञापन

2015 में प्रदेश की हरीश रावत सरकार ने प्रदेश के कई जिलों में गरीब और मजदूर वर्ग के लोगों को सस्ता भोजन कराने के उद्देश्य से इंदिरा अम्मा भोजनालय खोले थे। 19 नवंबर 2015 को प्रदेश के तत्कालीन काबीना मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने अल्मोड़ा में भी इंदिरा अम्मा भोजनालय का शुभारंभ किया था। अल्मोड़ा में ओम स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा भोजनालय संचालित किया जा रहा था। दिन के वक्त हर रोज 25 से 30 लोग यहां बनने वाले पहाड़ी व्यंजनों का स्वाद ले रहे थे, लेकिन मार्च से सब्सिडी नहीं आई तो संस्था ने इसे बंद कर दिया है। चितई तिवारी स्थित ओम स्वयं सहायता समूह की की अध्यक्षा और अम्मा भोजनालय की संचालिका लक्ष्मी रूबाली ने बताया कि इस साल मार्च से उन लोगों को सब्सिडी नहीं मिली है, जिससे भोजनालय चलाना मुश्किल हो गया और मजबूरन उनको इसे बंद करना पड़ा। बंद करने की सूचना उन्होंने अधिकारियों को भी दे दी है। उन्होंने बताया कि अगर सब्सिडी मिलती है तो अम्मा भोजनालय फिर खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed