{"_id":"593ec0771126f4400d8b4a04","slug":"indignation-in-people-due-to-arbitrary-rent-collection","type":"story","status":"publish","title_hn":" मनमाना किराया वसूले जाने से लोगों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनमाना किराया वसूले जाने से लोगों में आक्रोश
अल्मोड़ा़,अमर उजाला
Updated Mon, 12 Jun 2017 09:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छोटे वाहन चालकों द्वारा मनमाना किराया वसूले जाने से दूनागिरि क्षेत्र के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। लोगों का कहना है कि द्वाराहाट से दुधोली की दूरी 10 किमी है, लेकिन वाहन चालक 40 रुपया प्रति सवारी के हिसाब से किराया वसूल रहे हैं, जबकि किराया 25 रुपया निर्धारित है। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने इस संबंध में पुलिस से भी शिकायत की है। पुलिस ने एआरटीओ से बात करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
सामाजिक कार्यकर्ता आनंद सिंह बिष्ट का कहना है कि वाहन चालक मनमाने दाम वसूलकर यात्रियों को परेशान कर रहे हैं। 10 किमी की दूरी के लिए 40 रुपये तक किराया वसूला जा रहा है। उन्होंने बताया कि टैक्सी यूनियन अध्यक्ष ने स्वयं किराया अधिक होने की बात स्वीकार की है। बिष्ट ने कहा कि यदि मनमानी नहीं रोकी गई, तो क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने द्वाराहाट से दुधोली का किराया पहले की तरह 25 रुपये निर्धारित करने की मांग की। कहा कि पहले किराया 20 रुपया निर्धारित था, डीजल के दाम बढ़ने पर इसे 25 रुपया कर दिया गया, अब मनमाने ढंग से 40 रुपया किराया वूसला जा रहा है। उन्होंने इस मामले में शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन