{"_id":"5babceb5867a557ec524ccea","slug":"indian-army-s-ground-war-and-food-for-american-soldiers","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय सेना का जमीनी युद्ध और खाना भाया अमेरिकी सैनिकों को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीय सेना का जमीनी युद्ध और खाना भाया अमेरिकी सैनिकों को
अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
Updated Wed, 26 Sep 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
भारतीय सैनिकों के साथ भोजन का आनंद लेते अमेरिकी सैनिक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और अमेरिका के बीच संयुक्त सैन्य युद्धाभ्यास अब अंतिम चरणों में हैं। अब दोनों देशों के सेनाएं मिलकर आतंकियों के खिलाफ बड़े आपरेशनों को अंजाम देंगी। इधर अमेरिकी सैनिक जहां भारतीय सेना से जमीनी युद्ध की बारीकियां सीख रहे हैं, वहीं भारतीय खाना भी अमेरिकी सैनिकों को खासा रास आ रहा है। भारत और अमेरिका के बीच यह 14वां संयुक्त युद्धाभ्यास है।
युद्धाभ्यास के चलते चौबटिया क्षेत्र के जंगल इन दिनों छावनी में तब्दील हैं। अभी तक कई बड़े आपरेशनों को अंजाम दिया जा चुका है। भारतीय सेना ने जमीनी युद्धकला का बेजोड़ नमूना पेश किया है। आतंकवाद और विद्रोह के खात्मे को लेकर चल रहे इस युद्धाभ्यास के माध्यम से दोनों देशों की सेनाओं को एक दूसरे के हथियारों और उपकरणों के बारे में जानने का मौका मिल रहा है। आतंकियों के खिलाफ अभी तक कई आपरेशन किए जा चुके हैं। अमेरिकी सैनिक तकनीकी रूप से खासे सक्षम हैं। वह जमीनी युद्ध की लड़ाई भी सीख रहे हैं। युद्धाभ्यास का निरीक्षण भी दोनों देशों के अधिकारी समय-समय पर कर रहे हैं।