फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Indian Army's ground war and food for American soldiers

भारतीय सेना का जमीनी युद्ध और खाना भाया अमेरिकी सैनिकों को

Wed, 26 Sep 2018 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)। Updated Wed, 26 Sep 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
Indian Army's ground war and food for American soldiers
भारतीय सैनिकों के साथ भोजन का आनंद लेते अमेरिकी सैनिक - फोटो : अमर उजाला
 भारत और अमेरिका के बीच संयुक्त सैन्य युद्धाभ्यास अब अंतिम चरणों में हैं। अब दोनों देशों के सेनाएं मिलकर आतंकियों के खिलाफ बड़े आपरेशनों को अंजाम देंगी। इधर अमेरिकी सैनिक जहां भारतीय सेना से जमीनी युद्ध की बारीकियां सीख रहे हैं, वहीं भारतीय खाना भी अमेरिकी सैनिकों को खासा रास आ रहा है। भारत और अमेरिका के बीच यह 14वां संयुक्त युद्धाभ्यास है।
विज्ञापन


युद्धाभ्यास के चलते चौबटिया क्षेत्र के जंगल इन दिनों छावनी में तब्दील हैं। अभी तक कई बड़े आपरेशनों को अंजाम दिया जा चुका है। भारतीय सेना ने जमीनी युद्धकला का बेजोड़ नमूना पेश किया है। आतंकवाद और विद्रोह के खात्मे को लेकर चल रहे इस युद्धाभ्यास के माध्यम से दोनों देशों की सेनाओं को एक दूसरे के हथियारों और उपकरणों के बारे में जानने का मौका मिल रहा है। आतंकियों के खिलाफ अभी तक कई आपरेशन किए जा चुके हैं। अमेरिकी सैनिक तकनीकी रूप से खासे सक्षम हैं। वह जमीनी युद्ध की लड़ाई भी सीख रहे हैं। युद्धाभ्यास का निरीक्षण भी दोनों देशों के अधिकारी समय-समय पर कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed