फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   indian Aideal in Almora

पहाड़ के लाल पवनदीप ने इंडियन आइडल में गोल्डन टिकट पाया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
indian Aideal in Almora
अल्मोड़ा। जादुई आवाज और मखमली सुरों से बॉलीवुड में पहचान बना चुके पवनदीप राजन के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। पवनदीप अब इंडियन आइडल 20-20 सीजन 12 में धमाल मचा रहे हैं। शनिवार से सोनी टीवी पर इस शो का प्रसारण शुरू हो गया है। पवनदीप ने इंडियन आइडल में गोल्डन टिकट पाया है। अब वह आगे का सफर तय करेंगे।
विज्ञापन

वर्ष 2018 में वॉइस ऑफ इंडिया के विजेता रहे पवनदीप ने एक बार फिर से बॉलीवुड में अपनी आवाज से सभी को कायल कर दिया। चंपावत जिले में रहने वाले पवनदीप ने अपने सुरों से इंडियन आइडल 20-20 सीजन 12 में धमाल मचाया है। शनिवार से सोनी टीवी पर इस शो का प्रसारण शुरू हो गया है। बताया जाता है कि पांच माह तक हर शनिवार और रविवार रात आठ बजे से इसका प्रसारण होगा। बचपन से ही संगीत का शौक रखने वाले पवनदीप ने कम उम्र में ही यह मुकाम पाया है। पवनदीप ने इंडियन आइडल में गोल्डन टिकट पा लिया है। अब वह इंडियन आइडल में आगे का सफर तय करेंगे। इंडियन आइडल की जज नेहा कक्कड़, हिमेश रेशमिया और विशाल ददलानी ने चंपावत जाने की बात कही और उत्तराखंड को बहुत ही खूबसूरत बताया। पवनदीप राजन कुमाऊंनी, गढ़वाली और पंजाबी फीचर फिल्मों की एलबम आदि में भी पार्श्व गायन भी करते हैं। अब उन्होंने अपनी गायकी का जलवा इंडियन आइडल सीजन 12 में दिखाया है। परिजनों के अनुसार महज ढाई साल की उम्र में ही पवन ने लोहाघाट नगर से लगे रायनगर चौड़ी गांव की रामलीला में तबला बजाकर सबको हैरत में डाल दिया। पवनदीप फिल्म निर्माता निर्देशक प्रहलाद निहलानी, गायक सोनू निगम, अदनान सामी, अभिनेता गोविंदा, बॉबी देओल सहित कई नामचीन हस्तियों के साथ काम कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed