{"_id":"5ba92000867a557ed20b2406","slug":"india-and-us-troops-launched-search-and-destroi-campaign","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोगरा रेजीमेंट के सैनिकों ने आतंकवादियों को किया ढेर!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डोगरा रेजीमेंट के सैनिकों ने आतंकवादियों को किया ढेर!
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
Updated Mon, 24 Sep 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
आतंकियों से लोहा लेने का अभ्यास करते जवान।।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आतंकवाद और विद्रोह की चुनौतियों से निपटने के लिए भारत और अमेरिकी सेनाओं के बीच साझा युद्धाभ्यास चरम पर पहुंच गया है। आतंकवादियों के खिलाफ यहां कैंट क्षेत्र के जंगलों में सोमवार को भी बड़े आपरेशन को अंजाम दिया गया। सर्च एंड डिस्ट्रॉय अभियान के तहत भारतीय सेना ने जंगल में छिपे तीन आतंकियों को ढेर कर दिया।
विज्ञापन
दरअसल, मुखबिर के माध्यम से सूचना मिलती कि जंगल में आतंकियों की घुसपैठ हो चुकी है, आतंकी जंगल में छिपकर नापाक हरकतों को अंजाम दे सकते हैं। सूचना मिलने के बाद सैन्य अधिकारी सचेत हो जाते हैं और सर्च एंड डिस्ट्रॉय अभियान चलाया जाता है। डोगरा रेजीमेंट के सैनिकों ने घिंघारीखाल के घने जंगल में वृहद सर्च अभियान चलाया। इस दौरान तीन आतंकियों को ढेर कर दिया गया। सर्च अभियान को भारतीय सेना ने बड़ी सजगता से अंजाम दिया।
विज्ञापन
भारतीय सेना के जमीनी युद्धकौशल के अमेरिकी सैनिक भी मुरीद हो गए। पहाड़ियों में आतंकी किस तरह से नापाक हरकतें करते हैं और भारतीय सेना उन्हें कैसे जवाब देती है, इस प्रदर्शन से अमेरिकी सैनिकों ने भी काफी कुछ सीखा। अमेरिकी सेना का नेतृत्व कर रहे मेजर जनरल विलियम ग्राह्म ने कहा कि भारतीय सेना से जमीनी युद्ध के गुर सीखने को मिल रहे हैं।
विज्ञापन