फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Increasing the tax raging merchants dharanaula

सेवाकर बढ़ाने से धारानौला के व्यापारी भड़के

Tue, 10 Feb 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा। Updated Tue, 10 Feb 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
Increasing the tax raging merchants dharanaula

जिला पंचायत द्वारा सेवाकर बढ़ाए जाने का धारानौला व्यापार मंडल ने कड़ा विरोध किया है। जिला पंचायत के किराएदार धारानौला के व्यापारी  दुकानें बंद कर जुलूस लेकर जिला पंचायत कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत प्रतिवर्ष किराए में बढ़ोतरी करती है। अब 12.5 फीसदी सेवाकर के नाम पर व्यापारियों पर अतिरिक्त बोझ डाला जा रहा है।

विज्ञापन


जिला पंचायत के किराएदार व्यापारियों ने  प्रतिष्ठान बंद कर कार्यालय प्रांगण में प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सेवाकर लगाकर व्यापारियों पर अतिरिक्त बोझ डाला डाला जा रहा है। जबकि जिला पंचायत प्रतिवर्ष व्यापारियों के दुकान किराए में 10 फीसदी की बढ़ोतरी करती है। उन्होंने कहा कि यदि सेवाकर वापस नहीं लिया गया तो वह आंदोलन तेज करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन


धारानौला के व्यापारियों को मिले प्रतिनिधित्व
अल्मोड़ा। धारानौला व्यापार संघ ने नगर व्यापार मंडल कार्यकारिणी में धारानौला के व्यापारियों को प्रतिनिधित्व देने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि धारानौला इकाई वर्तमान में एक अलग इकाई के तौर पर कार्य कर रही है। धारानौला व्यापार मंडल शहर के सभी सकारात्मक कार्यों में भविष्य में भी सहयोग करता रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed