फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   increase the diarrhoea pateints because of polluted water

Almora News: जलाशय सिल्ट से पटे, दूषित पानी की आपूर्ति से बढ़े डायरिया के मरीज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
increase the diarrhoea pateints because of polluted water
अल्मोड़ा। बीते दिनों हुई बारिश ने नगर के लोगों के साथ ही जल संस्थान की दिक्कत बढ़ाई है। बारिश के बाद कोसी बैराज में जमा सिल्ट और लीसा पानी के साथ नगर को जलापूर्ति करने वाले जलाशयों तक पहुंच गया। जलाशयों से घरों तक दूषित पानी की आपूर्ति से लोग डायरिया और पेटदर्द सहित अन्य बीमारी से जूझते हुए अस्पताल पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

दरअसल बीते दिनों हुई बारिश के बाद नगर की 60 हजार की आबादी की प्यास बुझाने वाले कोसी बैराज में सिल्ट जमा हो गई। आग लगने के बाद जंगलों की राख, लीसा बहकर बैराज तक पहुंच गया। बैराज से लिफ्ट होने वाले पानी के जरिए सिल्ट और लीसा नगर के जलाशयों तक पहुंच गया। अब भी जलाशयों में सिल्ट जमा है और घरों में दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है। जिला अस्पताल की फिजिशियन डॉ. स्वाति चमोली ने कहा कि बीते एक सप्ताह में हर रोज पेट दर्द और डायरिया से जूझते हुए आठ से 10 मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं, जबकि पूर्व में ऐसे मरीजों की संख्या दो से तीन थी। कहा कि इन बीमारियों का मुख्य कारण दूषित पानी है। उन्होंने लोगों को उबले और शुद्ध पानी के उपयोग की सलाह दी है। संवाद
विज्ञापन


नौले-धारों में जुट रही है भीड़
अल्मोड़ा। नगर में लंबे समय से दूषित पानी की आपूर्ति होने से बीमारी का खतरा बढ़ गया है और लोग इसका उपयोग करने से दूरी बनाने लगे हैं। ऐसे में लोगों को प्राकृतिक जल स्रोतों की शरण लेनी पड़ रही है। नगर के नौले-धारों में पानी के लिए लोगों की खासी भीड़ जुट रही है और उन्हें अपनी बारी के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज होगी जलाशयों की सफाई, कई इलाकों में नहीं आएगा पानी
अल्मोड़ा। लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए जल संस्थान ने नगर के जलाशयों की सफाई का निर्णय लिया है। बृहस्पतिवार यानि आज नगर के अन्य सभी जलाशयों को जलापूर्ति करने वाले मुख्य हेलनेट जलाशय की सफाई होगी। जल संस्थान के मुताबिक सफाई के चलते नगर के हीराडुंगरी, एडम्स, नरसिंहबाड़ी, कंकरकोठी सहित अन्य हिस्सों में जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। जल संस्थान का दावा है कि जलाशयों की सफाई के बाद लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा।

टैंकरों से बांटा 30 हजार लीटर पानी
अल्मोड़ा। बुधवार को जिले के पिल्खा, तोली, हवालबाग, बीना, लोहा, बरसीमी, धूरातोक, गुरुड़ाबांज, भनोली, लमगड़ा, डोल आश्रम, गधोली, महतगांव में जलापूर्ति ठप रही। जल संस्थान ने सूचना के बाद यहां टैंकर, पिकअप, डंपरों से 30 हजार लीटर पानी बांटकर लोगों की प्यास बुझाई।

---------------------------
कोसी पंपिंग योजना से शुद्ध पानी लिफ्ट हो रहा है। बीते दिनों हुई बारिश के बाद जलाशयों में सिल्ट पहुंचने से दिक्कत आई है। जलाशयों की सफाई की जा रही है। -अरुण कुमार सोनी, ईई, जल संस्थान, अल्मोड़ा। I

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article