फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Increase public participation in river regeneration campaigns

नदियों के पुनर्जनन अभियानों में जन सहभागिता बढ़ाएं : मंडलायुक्त

Fri, 01 Mar 2019 11:09 PM IST
almora Published by: Almora desk Updated Fri, 01 Mar 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
Increase public participation in river regeneration campaigns
विकास भवन में अधिकारियों की बैठक लेते मंडलायुक्त राजीव रौतेला। - फोटो : amar ujala

कुमाऊं आयुक्त और मुख्यमंत्री के सचिव राजीव रौतेला ने नदियों के जल संरक्षण और जल संवर्द्धन के लिए चलाई जा रही योजनाओं में जनसहभागिता को बढ़ावा देने पर जोर दिया। अल्मोड़ा की कोसी नदी पुनर्जनन अभियान, बागेश्वर की गरुड़गंगा और नैनीताल की शिप्रा नदी के पुनर्जनन अभियान से जुड़े नोडल अधिकारियों की बैठक में उन्होंने कहा कोसी पुनर्जनन अभियान के तहत हुए कार्यों को पूरे देश में एक अलग पहचान मिली है। इसी तर्ज पर गरुड़गंगा और शिप्रा नदी के पुनर्जनन अभियान को भी आगे बढ़ाना होगा।

विज्ञापन


रौतेला ने कहा कि धारे, नौलों के संरक्षण और सवंर्द्धन पर विशेष ध्यान देना होगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस अभियान में स्वयंसेवी संस्थाओं, शिक्षण संस्थाओं, महिला समूहों, युवक मंगल दलो आदि का सहयोग लिया जाए। उन्होंने कहा कि सप्ताह में एक बार प्रत्येक शिक्षण संस्थाओं में जल संरक्षण से संबंधित विषय पर अलग से चर्चा कराई जाए। जिलाधिकारी बागेश्वर रंजना राजगुरु ने बताया कि गरुड़गंगा नदी में स्थित नौ रिचार्ज जोनों में कार्य शुरू कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


अल्मोड़ा के जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि द्वितीय चरण के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। मुख्य विकास अधिकारी मनुज गोयल ने कोसी पुनर्जनन अभियान के द्वितीय चरण के प्रस्तावित कार्यों के बारे में जानकारी दी। एनआरडीएमएस निदेशक प्रो.जेएस रावत ने पावर प्वांइट के माध्यम से कोसी नदी में होने वाले कार्यों को विस्तार से बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में वन संरक्षक आईपी सिंह, मुख्य विकास अधिकारी बागेश्वर एसएसएस पांगती, प्रभागीय वनाधिकारी प्रवीण कुमार, संयुक्त मजिस्ट्रेट बागेश्वर एनएस भंडारी, उपजिलाधिकारी विवेक राय, डिप्टी कलेक्टर राहुल शाह, परियोजना निदेशक नरेश कुमार, शिल्पी पंत, जिला विकास अधिकारी केके पंत, बागेश्वर केएन तिवारी, नैनीताल रमा गोस्वामी सहित अल्मोड़ा, नैनीताल, बागेश्वर के समस्त नोडल अधिकारी और इन अभियानों से जुड़े अन्य कर्मचारी उपस्थित थे। कर्मचारियों, अधिकारियों को नदियों को बचाने के लिए शपथ भी दिलाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed