फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Incentive will be given on Madua purchase

Almora News: महिला समूहों को मडुआ खरीद पर मिलेगी डेढ़ रुपये प्रति किलो प्रोत्साहन राशि

Wed, 02 Aug 2023 01:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 02 Aug 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
Incentive will be given on Madua purchase
कलक्ट्रेट में विभागीय योजनाओं की समीक्षा करते कृषि मंत्री गणेश जोशी और अन्य अधिकारी। 
अल्मोड़ा। मोटे अनाज की खेती प्रदेश के किसानों की तकदीर बदलेगी। किसानों को मोटे अनाज की खेती के लिए प्रोत्साहित करने के लिए अधिकारियों को गंभीरता से काम करना होगा। यह बात कही अल्मोड़ा पहुंचे कृषि मंत्री गणेश जोशी ने। उन्होंने कहा कि सरकार ने मडुआ का न्यूनतम समर्थन मूल्य तय किया है। इसकी सरकारी स्तर पर खरीद होने से किसानों की आर्थिकी में सुधार होगा। इसकी खरीद के लिए महिला समूहों की मदद ली जाएगी। इसके लिए महिलाओं को डेढ़ रुपये प्रति किलो प्रोत्साहन राशि मिलेगी।
विज्ञापन

मंगलवार को अल्मोड़ा पहुंचे कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कलक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ कई योजनाओं की समीक्षा की। उनके पहुंचने पर डीएम विनीत तोमर और सीडीओ आकांक्षा कोंडे ने पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इसके बाद हुई बैठक में उन्होंने कहा कि खेती, किसानी से रोजगार के अवसर पैदा करने होंगे। मोटे अनाज की खेती की पर्वतीय क्षेत्रों में अपार संभावनाएं हैं। मडुआ, झिंगोरा, गहत, चौलाई जैसी फसलों का यहां की भौगोलिक परिस्थिति के अनुसार बेहतर उत्पादन हो सकता है जो किसानों की आजीविका में सुधार ला सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार ने मडुवा के लिए एमएसपी 38.46 रुपये प्रति किलो तय की है। इसकी खरीद के लिए महिला स्वयं सहायता समूहों का सहयोग लिया जाएगा और उन्हें प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। ऐसे में किसानों को घर बैठे अपनी फसलों का उचित दाम मिलेगा। कहा कि किसानों की आजीविका बढ़ाने के लिए उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए। इसके लिए अधिकारियों को गंभीरता दिखानी होगी। बैठक में डीसीबी चेयरमैन ललित लटवाल, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, पीडी पुष्पेंद्र सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


एप्पल मिशन के तहत किसानों को जोड़ा जाएगा सेब उत्पादन से
अल्मोड़ा। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि पर्वतीय जिलों में सेब उत्पादन भी किसानों की आजीविका का बेहतर जरिया बन सकता है। उन्होंने उद्यान विभाग के अधिकारियों को जिले में एप्पल मिशन के तहत किसानों को सेब उत्पादन के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। कहा कि पॉलीहाउस निर्माण में तेजी लानी होगी ताकि किसान सब्जी उत्पादन कर अपनी आजीविका बढ़ा सकें।

मनरेगा के तहत जिले में हुआ 15 लाख से अधिक पौधों का रोपण
अल्मोड़ा। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने ग्राम्य विकास की समीक्षा के दौरान पौधरोपण की प्रगति की जानकारी ली। परियोजना निदेशक पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि जिले में मनरेगा के तहत 216104 पौधरोपण का लक्ष्य है। अब तक योजना के तहत 152992 पौधे रोपे गए हैं। कहा कि लक्ष्य जल्द हासिल कर लिया जाएगा।


बेस अस्पताल का भी किया निरीक्षण
अल्मोड़ा। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बेस अस्पताल का निरीक्षण कर यहां व्यवस्थाओं को परखा। मरीजों से बात कर उनका हाल जाना और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर कर मरीजों को इसका लाभ मिलना चाहिए। उन्होंने मेडिकल कॉलेज प्रबंधन को मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed