{"_id":"5ba5367a867a557fef6f87f8","slug":"in-the-shobha-yatra-of-ganesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणेश की शोभा यात्रा में गोविंदाओं ने फोड़ी दही हांडी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणेश की शोभा यात्रा में गोविंदाओं ने फोड़ी दही हांडी
अमर उजाला ब्यूरो रानीखेत (अल्मोड़ा)।
Updated Fri, 21 Sep 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
दही हांड फोड कार्यक्रम में मटकी फोड़ते गोविंदा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणेश मंडल के तत्वावधान में यहां गणेश महोत्सव का समापन भव्य शोभा यात्रा के साथ हुआ। सुबह मंदिर में पूजा अर्चना के बाद सुबह शिव मंदिर से भगवान गणेश की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। जो पूरे नगर से होकर गुजरी। इस दौरान तमाम सांस्कृतिक झांकियां भी निकाली गई। शोभा यात्रा का मुख्य आकर्षण दही हांडी कार्यक्रम था। गांधी चौक पर बारिश के बावजूद भारी भीड़ एकत्रित हो गई।
गणेश महोत्सव शोभा यात्रा का साथ संपन्न हुआ। नगर में भव्य शोभा यात्रा निकली। सुबह से ही नगर में काफी भीड़ भाड़ देखी गई। मुख्य आकर्षण का केंद्र दही हांडी का कार्यक्रम था। विद्यालयों में अवकाश होने के कारण बच्चों से लेकर बड़े तक सभी इस कार्यक्रम को देखने के लिए गांधी चौक पर उमड़ पड़े। बारिश के दौरान गोविंदाओं की टोली ने कई प्रयासों के बाद दही मटकी फोड़ी। इस दौरान गोविंदाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। लोग छाता ओढ़कर बाजार में पहुंचे थे। बाद में भगवान गणेश की मूर्ति को नदी में विसर्जित किया गया। महोत्सव के सफल आयोजन के लिए गणेश मंडल के पदाधिकारियों ने सभी का आभार जताया।