फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   In the house of doctor-professor couple, thieves stole thousands

डॉक्टर-प्रोफेसर दंपती के घर चोरों ने धाबा बोल की हजारों की चोरी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
In the house of doctor-professor couple, thieves stole thousands
अल्मोड़ा में चोरी की घटना के बाद बिस्तर में फैला सामान। संवाद - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। नगर में चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। रविवार की रात चोरों ने बेड़ीनाग डिग्री कॉलेज में तैनात गोपालधारा निवासी एक प्राध्यापक के घर का ताला तोड़कर नकदी समेत हजारों का सामान साफ कर लिया। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इधर नगर में बढ़ती चोरी की घटनाओं से लोगों में आक्रोश है। उन्होंने नगर में हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

गोपालधारा निवासी डॉ. संदीप पांडे बेड़ीनाग डिग्री कॉलेज में प्राध्यापक के पद पर तैनात हैं। उनकी पत्नी डॉ. कल्पना पांडे हल्द्वानी में डॉक्टर हैं। गोपालधारा स्थित उनके घर में कोई नहीं रहता है। पुलिस के अनुसार रविवार को भवन के निचले तल में रह रहे किराएदार बिशन सिंह बोरा भी अपनी पत्नी के साथ ससुराल गए थे। इस दौरान चोरों ने भवन के दोमंजिले का ताला तोड़कर नकदी समेत हजारों का सामान साफ कर लिया। सोमवार की सुबह सात बजे ससुराल से वापस लौटे किराएदार बिशन सिंह ने गेट का ताला टूटा और सामान फैला देख मकान मालिक से दूरभाष के माध्यम से इसकी सूचना दी। बेड़ीनाग से डॉ. संदीप वापस अल्मोड़ा पहुंचे। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन

डॉ. संदीप पांडे ने पुलिस को बताया कि चोर घर में रखी आठ से दस हजार की नकदी, तीन चांदी की प्लेट, छह ग्लास, भगवान की मूर्ति, कटोरी और 42 हजार रुपये का हैंडी कैमरा साफ कर ले गए हैं। जबकि घर में रखा छह ग्राम सोना सुरक्षित है। बताया जा रहा है कि दो अलमारी में से एक में यह सामग्री रखी थी। चोर अपने साथ गैंती और सरिया लाए थे। अलमारी चारपाई में खुली रखी हुई मिली है। कोतवाल अरुण कुमार ने कहा कि मकान मालिक की तहरीर पर अज्ञातों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर नगर क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में आक्रोश है। जन अधिकार मंच के संयोजक त्रिलोचन जोशी और वरिष्ठ परामर्शदाता मनोज सनवाल ने एसएसपी से क्षेत्र की पिछली चोरियां और बीती रात हुई की घटना का खुलासा करने की मांग की है। मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी।

एक बजे के बाद की बताई जा रही घटना
अल्मोड़ा। चोरी की घटना आधी रात में होने की बात कही जा रही है। पड़ोसियों ने बताया कि रात एक बजे तक वह जगे थे, तब तक किसी भी तरह की गतिविधि की आवाज नहीं सुनाई दी। जबकि उधर किराएदार बिशन सिंह ने बताया कि डेढ़ साल से यहां रहते हैं आज तक ऐसी कोई घटना नहीं हुई। उधर मकान मालिक ने बताया कि वह बीते दिनों घर आए थे। भवन की मरम्मत का भी कार्य करना था। लेकिन शनिवार को ही वह वापस बेड़ीनाग लौट गए थे।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed