{"_id":"5f5e5904c6130af7d5800c3129ab3a04","slug":"in-the-event-of-ramnagar-mountain-boil-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामनगर की घटना से पहाड़ में उबाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनगर की घटना से पहाड़ में उबाल
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
Updated Wed, 01 Apr 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर के वीरपुर लच्छी में उपपा महासचिव प्रभात ध्यानी और मुनीष अग्रवाल के साथ मारपीट करने वालों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने बुधवार को कलक्ट्रेट में धरना दिया। उन्होंने राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग उठाई।
विज्ञापन
धरनास्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा वीरपुर लच्छी में लंबे समय से माफियाराज हावी है। कुछ दिन पूर्व वहां पत्थर गिरने से एक लड़की की मौत हो गई थी। क्षेत्रवासी लंबे समय से आंदोलन चला रहे हैं। इसी से गुस्साए खनन माफिया ने घटना को अंजाम दिया। उन्होंने हमलावरों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। धरने पर नगर सचिव रेखा धस्माना, प्रेम आर्या, प्रदीप गुरुरानी, आनंदी वर्मा, जीवन चंद्र, लीला आर्या, आनंदी मनराल, मो. साबिक, मीना आर्या, ललित चौधरी, कौशल पंत, रेखा आर्या, सुनीता देवी आदि बैठे।
विज्ञापन
उत्तराखंड लोक वाहिनी की बैठक में भी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग उठी। बैठक में केंद्रीय अध्यक्ष डा. शमशेर सिंह बिष्ट, पूरन चंद्र तिवारी, छावनी परिषद उपाध्यक्ष जंग बहादुर थापा, दयाकृष्ण कांडपाल, हरीश मेहता, अनीस उद्दीन, शेर बहादुर गुरुंग, कमलेश थापा, जगत रौतेला, अमीनर्रहमान, सुशीला धपोला, रेवती बिष्ट, विशन दत्त जोशी आदि उपस्थित थे। इधर, क्रांतिकारी जनवादी मोर्चा (आरडीएफ) के प्रदेश अध्यक्ष जीवन चंद्र ने भी घटना की कड़ी निंदा करते हुए प्रभात ध्यानी और मुनीष अग्रवाल पर हमला करने वालों की गिरफ्तारी की मांग उठाई है।
विज्ञापन