फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   In spite of the cold, crowd of spectators rising in Ramlila

ठंड के बावजूद रामलीला में उमड़ रही दर्शकों की भीड़

Fri, 02 Nov 2018 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा। Updated Fri, 02 Nov 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
In spite of the cold, crowd of spectators rising in Ramlila
मेलगांव में रामलीला मंचन का दृश्य। - फोटो : अमर उजाला
 जिले के ग्रामीण इलाकों में रामलीला मंचन जारी है। सोमेश्वर तहसील के अंतर्गत आदर्श रामलीला कमेटी रियूनी चनौदा के चल रही रामलीला में ठंड के बावजूद दर्शकों की काफी भीड़ रही। 
विज्ञापन


रियूनी-चनौदा में रामलीला के नौवें दिन लक्ष्मण-मेघनाद संवाद, लक्ष्मण शक्ति, हनुमान का संजीवनी लाना, लक्ष्मण का मूर्छा से जागना, कुंभकरण-रावण संवाद, कुंभकरण रावण युद्ध, कुंभकरण वध का मंचन हुआ। मनीष सिंह ने राम की, हिमांशु सिंह ने लक्ष्मण की, हरीश सिंह ने सीता की, मनीष भाकुनी ने रावण की, इंद्र सिंह ने मेघनाद की,  कुंदन सिंह ने हनुमान की,  सुंदर दुम्का ने कुंभकरण के पात्र की भूमिका निभाई। 
विज्ञापन

उधर धौलदेवी ब्लाक के खोला में रामलीला के आठवें दिन अंगद रावण संवाद आकर्षण का केंद्र रहा।

इसके अलावा विभीषण का राम की शरण में जाना, सेतु बंधन आदि प्रसंगों का मंचन किया गया। महेश्वर सिंह गैड़ा ने रावण की , गोविंद सिंह गैड़ा ने अंगद की, चंदन गैड़ा की सीता, अमन गैड़ा ने राम की, सुजल गैड़ा ने भरत की, महेंद्र गैड़ा ने लक्ष्मण की, दीपांशु गैड़ा ने शत्रुघ्न की, गोकुल गैड़ा ने विभीषण की, मनमोहन गैड़ा ने हनुमान के पात्र की भूमिका निभाई। इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष दीपक गैड़ा, व्यवस्थापक गिरधर सिंह गैड़ा, प्रेम सिंह गैड़ा आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर धौलादेवी ब्लाक के मेलगांव में रामलीला के सातवें दिन राम सबरी मिलन, सीता की खोज, अक्षय कुमार बध, लंका दहन का मंचन हुआ। वहीं दर्पण संस्था के कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। इस अवसर पर भाजपा नेता सुभाष पांडे, दीवान राम, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष दिनेश जोशी, बसंत पांडे, नंदाबल्लभ, हरीश जोशी, किशन जोशी, त्रिलोक राम, गोधन राम, एलडी जोशी, गणेश पांडे आदि मौजूद थे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed