{"_id":"68af4b46a2510e02bc0577e5","slug":"in-primary-school-laukot-studies-take-place-under-a-leaking-roof-almora-news-c-232-1-shld1002-132852-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: प्राथमिक विद्यालय लौकोट में टपकती छत के नीचे होती है पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: प्राथमिक विद्यालय लौकोट में टपकती छत के नीचे होती है पढ़ाई
विज्ञापन
विज्ञापन
भतरौंजखान (अल्मोड़ा)। भिकियासैंण विकासखंड के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय लौकोट का भवन जर्जर है। बारिश मेंं छत से कक्षा-कक्षों में पानी टपकता है। इससे विद्यार्थियों को पढ़ाई करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विद्यालय भवन की दीवारों से सीमेंट उखड़ चुका है। छत भी जीर्णशीर्ण है। आंधी तूफान में जर्जर भवत कभी भी धराशायी हो सकता है। इससे विद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थी और शिक्षक हमेशा किसी अनहोनी की आशंका से सहमे रहते हैं। विद्यालय का रास्ता भी खराब है। बारिश में संकरे रास्ते पर कीचड़ होने से चलना दूभर हो जाता है। विद्यालय परिसर में ही पंचायत घर भी है जो जर्जर हाल में है। ग्राम प्रधान पिंकी उपाध्याय ने कहा कि रास्ते का सुधारीकरण करने के साथ ही पंचायत भवन का ध्वस्तीकरण किया जाए।
विज्ञापन
विद्यालय में घुस जाते हैं लावारिस पशु
प्राथमिक विद्यालय लौकोट में चहारदीवारी भी नहीं है। छुट्टी के बाद विद्यालय परिसर में लावारिस पशु घुस जाते है और जगह-जगह गंदगी कर देते हैं। इससे विद्यार्थियों और स्टाफ को परेशानी झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन
बिन खेल मैदान प्रतिभाएं कैसे बढेंगी आगे
विद्यालय में खेल मैदान नहीं होने से खेल गतिविधियों के आयोजन में दिक्कतें आ रही हैं। इससे विद्यालय की खेल प्रतिभाएं आगे नहीं बढ़ पा रही है। अभिभावकों ने खेल मैदान बनाने की मांग की।
कोट
विद्यालय भवन और रास्ते की जल्द मरम्मत की जाएगी। पास में ही जर्जर हो चुके पंचायत भवन के ध्वस्तीकरण के लिए प्रधान खंड विकास अधिकारी को प्रस्ताव भेजा है। - डॉ. रवि मेहता, खंड शिक्षाधिकारी, भिकियासैंण।