फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   In PG College, the importance of employment-oriented education was told to the students.

Almora News: पीजी कालेज में छात्र छात्राओं को बताया रोजगार परक शिक्षा का महत्व

Mon, 10 Apr 2023 11:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 10 Apr 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
In PG College, the importance of employment-oriented education was told to the students.
पीजी कालेज में रोजगार परक विषय पर चर्चा करते प्राध्यापक और छात्र छात्राएं। संवाद
रानीखेत (अल्मोड़ा)। स्व. जयदत्त वैला स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वनस्पति विज्ञान विभाग और जंतु विज्ञान विभाग की ओर से जी-20 के अंतर्गत स्किल एजुकेशन एंड कॅरिअर पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। उद्घाटन करते हुए प्राचार्य डाॅ. पुष्पेश पांडेय ने रोजगारपरक शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। इसके लिए उन्होंने हर स्तर पर प्रयास करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

प्राचार्य डाॅ. पांडेय ने कहा कि वर्तमान समय में रोजगारपरक शिक्षा जरूरी है। इसके लिए छात्र छात्राओं को जागरूक करना होगा। कार्यक्रम में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय द्वाराहाट के वनस्पति विज्ञान विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. विपिन चंद्र सुयाल ने कहा कि व्यवसाय से जुड़ी शिक्षा रोजगार के अवसर प्रदान करती है और महाविद्यालय के शिक्षार्थी अपनी रुचि और सामर्थ्य के अनुसार रोजगारपरक शिक्षा का चयन कर सकते हैं। कार्यक्रम में स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। संचालन डॉ. प्राची जोशी ने किया। कार्यक्रम में डॉ. दीपा पांडे ने भी सहयोग किया। यहां वनस्पति विज्ञान विभाग और जंतु विज्ञान विभाग के प्राध्यापक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed