फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   In Oudh, I came out to worship more than Shri Rama, Lakhan also ..

अवध में आई बहार मोरे सजना श्री राम भी आए, लखन भी..

Sun, 21 Oct 2018 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Sun, 21 Oct 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
In Oudh, I came out to worship more than Shri Rama, Lakhan also ..
कर्नाटक खोला की रामलीला में श्री राम राज्याभिषेक का दृश्य। - फोटो : अमर उजाला
सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में विभिन्न स्थानों पर राम राज्याभिषेक के साथ रामलीला संपन्न हो गई है। राम राज्याभिषेक के समय अवध में आई बहार मोरे सजना राम भी आए, लखन भी आए साथ में सीता और हनुमान....आदि चौपाई गाकर अवध में श्री राम के लौटने की खुशी मनाई गई।  
विज्ञापन

        
श्री रामलीला कमेटी की ओर से कर्नाटकखोला की रामलीला श्री राम राज्याभिषेक के साथ संपन्न हो गई है। कमेटी की ओर से कलाकारों और कार्यकर्ताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। राम राज्याभिषेक के भव्य मंचन से दर्शक भाव विभोर हो गए। आर्केटेक्ट हर्ष कक्कड़, तनीषा, कमल पालीवाल, हरीश बिष्ट दीप ने जलाकर लीला का शुभारंभ किया। आनंदी पांडे, दिनेश जोशी, देवेंद्र कर्नाटक, डॉ. करन कर्नाटक, दीपक कर्नाटक, दलीप कर्नाटक, रमेश जोशी, होशियार धामी, भुवन पांडे, ओपी कांडपाल, लीलाधर कांडपाल, जगदीश तिवारी, चंद्र जोशी आदि ने पुरस्कार वितरण किए। अमर बोरा द्वारा अभिनीत हास्य नृत्य, नन्ही मुन्नी बालिकाओं ने मनमोहक सोनी चिरैया नृत्य, कथक नृत्यांगना अंजलि गुसाईं ने नृत्य, ऋतुराज और आंचल ने भरतनाट्यम की प्रस्तुति दी। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष बिट्टू कर्नाटक ने सभी का आभार जताया।  एनटीडी में भी राम राज्याभिषेक के साथ रामलीला का समापन हो गया है। कलाकारों को पुरस्कार दिए गए। शंकर भवन से एनटीडी तक राम का डोला निकला। मुख्य अतिथि पूर्व रंगकर्मी स्व. सुनील कपूर की पत्नी बाला कपूर, विशिष्ट अतिथि बसंत बल्लभ तिवारी थे।         सोमेश्वर । सोमनाथ महावीर रामलीला कमेटी की ओर से सोमेश्वर रामलीला मैदान में आयोजित रामलीला में नौवे दिन लक्ष्मण मेघनाद युद्ध, लक्ष्मण शक्ति, हनुमान का संजीवनी लाना, लक्ष्मण का मूर्छा से जागना, रावण का कुंभकर्ण को उठाना, कुंभकर्ण वध तक के प्रसंग दिखाए गए। हरीश जोशी ने कुंभकर्ण, संजय बोरा ने मेघनाद, कमल बोरा ने लक्ष्मण, सूरज भारती ने श्री राम, गणेश बोरा ने सीता के पात्र का अभिनय किया।  ब्यूरो             
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed