फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   In Memory OF Lata Mageshkar

मशहूर गायिका मंगेशकर के निधन पर शोक जताया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
In Memory OF Lata Mageshkar
अल्मोड़ा चौक बाजार में कैंडल जलाकर मशहूर गायिका लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि देते लोग। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। सुर सरस्वती भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन पर विभिन्न संगठनों ने शोक जताया है। कुमाऊं लोक कलाकार महासंघ के महासचिव गोपाल सिंह चम्याल ने कहा कि लता मंगेशकर के निधन पर संगीत जगत को अपूरणीय क्षति पहुंची है। लता मंगेशकर हमेशा लोगों के दिलों में बसी रहेंगी। उनके गीत उनकी मौजूदगी की याद दिलाते रहेंगे। महिला कल्याण संस्था की हुई वर्चुअल शोकसभा में लता मंगेशकर के निधन पर दुख जताया गया। अध्यक्षता संस्था की अध्यक्ष रीता दुर्गापाल और संचालन पुष्पा सती ने किया। वहां पर मीता उपाध्याय, इंदिरा लोहनी, शांति साह, पुष्पा सती, चंद्रा अग्रवाल, सुनयना मेहरा, मंजू जोशी, आशा पंत आदि थे।
विज्ञापन

स्वर कोकिला लता को दी श्रद्धांजलि
अल्मोड़ा। साईं निष्काम सेवा समिति की ओर से सोमवार शाम नगर के चौक बाजार में कैंडल जलाकर लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने कहा कि लता दीदी की मधुर आवाज लोगों को हमेशा उनकी जिंदादिली की याद दिलाते रहेगी। शोकसभा में समिति अध्यक्ष गिरीश धवन, रेडक्रॉस सोसायटी चेयरमैन मनोज सनवाल, डॉ. जेसी दुर्गापाल, डीके कांडपाल, सूरज साह, दीपक साह, दीपक पांडे, रामप्रकाश निरंकारी, शोभा जोशी, दीप जोशी, पुष्पा बोरा, आशुतोष सती आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed