फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   In dispute with wife, husband set fire to himself by sprinkling kerosene, refer

पत्नी से विवाद में पति ने खुद पर मिट्टी का तेल छिड़ककर लगाई आग, रेफर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
In dispute with wife, husband set fire to himself by sprinkling kerosene, refer
अल्मोड़ा। पत्नी से झगड़े में पति ने खुद पर मिट्टी का तेल छिड़कर आग लगा ली। आग की चपेट में आकर पति 40 प्रतिशत झुलस गया। लपटों में उसे घिरा हुआ देख पड़ोसियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। झुलसी हुई हालत में उसे जिला अस्पताल अल्मोड़ा लाया गया, जहां से गंभीर हालत में उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सेराघाट के ग्राम खटबे नाली निवासी हरीश चंद्र दुर्गापाल (34) पुत्र पूरन चंद्र दुर्गापाल का बृहस्पतिवार की सुबह किसी बात को लेकर अपनी पत्नी से विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने आवेश में आकर आत्मघाती कदम उठाते हुए खुद पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी। आग की लपटें उठती देख आस-पास के लोग वहां जमा हो गए और उसे 108 की मदद से जिला अस्पताल अल्मोड़ा लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद उसे सुशीला तिवारी हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। अस्पताल के डॉ. अनुज साह ने बताया कि हरीश 40 प्रतिशत झुलसा हुआ था। उसके दोनों हाथ, छाती समेत शरीर के कई हिस्सों ने आग पकड़ ली थी। इधर एसआई पूनम रावत समेत पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि पूछताछ में घरेलू विवाद को कारण बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed