फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   In cash-strapped others laugh poet cry

आर्थिक तंगी में रो रहा दूसरों को हंसाने वाला कवि

Mon, 06 Apr 2015 11:35 PM IST
हेम कांडपाल/अमर उजाला ब्यूरो, चौखुटिया (अल्मोड़ा)।
हेम कांडपाल/अमर उजाला ब्यूरो, चौखुटिया (अल्मोड़ा)। Updated Mon, 06 Apr 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
In cash-strapped others laugh poet cry

राज्य आंदोलन के दौरान स्वरचित कुमाऊंनी कविताओं से आंदोलनकारियों की हौसलाअफजाई करने वाले आनंद बल्लभ भट्ट का खुद अपना हौसला टूट चुका है। दूसरों को हंसाकर लोटपोट कर देने वाला यह हास्य कवि आर्थिक तंगी के दौर से गुजर रहा है।

विज्ञापन


आनंद बल्लभ राज्य आंदोलन के दौरान लोगों को अपनी कविताओं से प्रेरित करते थे। इसके बावजूद न तो उन्हें राज्य आंदोलनकारी माना गया और न ही किसी तरह का रोजगार दिया गया। मुफलिसी में जीवन यापन कर रहे इस कवि की पत्नी गीता भट्ट किसी तरह मजदूरी कर तीन बच्चों को पाल रही है। अपने परिचित से मिलने सोमवार को यहां पहुंचे आनंद बल्लभ ने बताया कि उन्होंने चुनाव के दौरान कई उम्मीदवारों के पक्ष में गीत, कविताएं रचीं। कोई विधायक तो कोई मंत्री बन गया लेकिन उनकी मदद किसी ने नहीं की। आपबीती सुनकार वह रो पडे़ । बताया कि उनका ससुराल कोसी के निकट बिमौला गांव में है।
विज्ञापन


वह पत्नी, बच्चों के साथ वहीं रहते हैं। उन्हें सिर छिपाने के लिए छोटे से घर की जरूरत है। चारों ओर से निराश आनंद बल्लभ को सीएम हरीश रावत से बड़ी उम्मीद है। कहते हैं कि रावत के चुनाव प्रचार में भी उनके पक्ष में कई कविताएं सुनाई थी। अब देहरादून जाकर उन्हें व्यथा सुनाकर मदद की गुहार लगाएंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल में लिखित आनंद बल्लभ भट्ट की कविता :

हमर जस मैंस न्हेंतिन, किलैकि हमर पास पैंस न्हेंतिन
क्वे कूं आबारा छू, क्वे कूं विक्षिप्त छू
प्रोग्राम में लोग खूब तालि बजानी
घर हैं क्ये निलिजैसक तो नानतिन थाई बजानी।
मैं आनंद बल्लभ भट्ट छूं, मांस, गहौत, रैंस न्हेंतिन।
अर्थात हमारे जैसा दूसरा मनुष्य नहीं है क्योंकि हमारे पास पैसा नहीं है। कोई आवारा कहता है तो कोई विक्षिप्त बताता है। मैं आनंद बल्लभ भट्ट हूं। उड़द, गहत, रैंस की दाल नहीं है। मेरी कविताएं सुनकर लोग तालियां जरूर बजाते हैं लेकिन जेब खाली होने के कारण घर खाली हाथ गया तो बच्चे थाली बजाने लगते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed