फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   improvement demand for health facilities

स्वास्थ्य सेवाएं दुरुस्त की जाएं

Fri, 30 Jan 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागेश्वर
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागेश्वर Updated Fri, 30 Jan 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
improvement demand for health facilities
 बुधवार को कर्मी गांव में गर्भवती महिला की मौत के मामले को लेकर नागरिक मंच और भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर आक्रोश जताया।
विज्ञापन


 नागरिक मंच के अध्यक्ष आलोक साह गंगोला और सचिव पंकज पांडे ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में कहा है कि कर्मी में गर्भवती महिला को समय पर उपचार नहीं मिलने से उसकी मौत हो गई। चनोली में पीलिया के कारण महिला की मौत हो गयी। जिले में ब्लड बैंक, ट्रामा सेंटर सहित कई डाक्टरों का अभाव है।
विज्ञापन


 कई डाक्टर रोगियों को बाहर की दवाइयां लिख रहे हैं। भाजयुमो के राष्ट्रीय सदस्य मनोज ओली, प्रशांत नगरकोटी, अंकित नगरकोटी, हरीश मेहरा, पंकज कोरंगा आदि ने डीएम को दिए ज्ञापन में कर्मी की महिला की मौत को लेकर आक्रोश व्यक्त करते हुए डाक्टरों पर बाहर की दवाइयां लिखने का आरोप लगाया है। कर्मी गांव में महिला के परिजनों को न्याय दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की दुर्दशा पर रोष जताया है। भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष गीता ऐंठानी और अन्य लोगों ने भी इस संबंध में डीएम को ज्ञापन दिया। उधर जिलाधिकारी भूपाल सिंह मनराल ने कहा है कि 108 से कपकोट अस्पताल में आने से पहले ही महिला की मौत हो गई थी। मृतका के परिजनों ने भी इसे लिखित रूप से स्वीकार किया है।


जांच के लिए रवाना हुई टीम
 मुख्य चिकित्साधिकारी डा. जेसी मंडल ने कहा कि प्रसव कराने के लिए गांव की दाई को बुलाया गया था। आशा और एएनएम को सूचना नहीं दी गई। 108 के आने तक महिला की मृत्यु हो चुकी थी। बच्चे को बचाने की उम्मीद से ही परिजन उसे 108 से ला रहे थे, लेकिन जच्चा के मरने के बाद दो मिनट तक ही गर्भस्थ शिशु जीवित रह सकता है। इसमें स्वास्थ्य विभाग का दोष नजर नहीं आता। इसके बावजूद मामले की जांच के लिए एक टीम गांव भेज दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed