फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Improved seeds and new technology will increase the yield of crops

Almora News: उन्नत बीज और नई तकनीक से बढ़ेगी फसलों की पैदावार

Tue, 25 Apr 2023 11:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 25 Apr 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
Improved seeds and new technology will increase the yield of crops
स्याल्दे में क्षमता विकास प्रशिक्षण में मौजूद समूह की महिलाएं। संवाद
स्याल्दे (अल्मोड़ा)। स्याल्दे के पैठाना कांडपाल बाखली और रामलीला मंच में आत्मा परियोजना के तहत नव चेतना और सांस्कृतिक स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को क्षमता विकास प्रशिक्षण दिया गया। आत्मा परियोजना के अध्यक्ष रणजीत मेहरा की अध्यक्षता में ब्लॉक कृषि अधिकारी हर्षवर्धन सिंह और ब्लॉक तकनीकी प्रबंधक उमेश कुमार सैनी ने कृषि विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने उन्नत बीजों का प्रयोग और नई तकनीक से फसलों की पैदावार बढ़ाने के उपाय बताए। बताया कृषि विभाग कृषि यंत्रों की खरीद पर किसानों को 80 प्रतिशत की छूट दे रहा है, जिसका लाभ उन्हें लेना चाहिए। इस दौरान महिलाओं को नि:शुल्क मडुआ का बीज और कुदाल बांटी गई। यहां महिला समूह की अध्यक्ष लता कांडपाल, बबीता मेहरा, इंद्रा कांडपाल, कमला देवी, मोहनी देवी, खष्टी देवी, कविता देवी, गंगा देवी, उदुली देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed