फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Illegal mining is taking place in the river in Jingle, villagers met the DM

Almora News: जिंगल में नदी में हो रहा अवैध खनन, ग्रामीण डीएम से मिले

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Illegal mining is taking place in the river in Jingle, villagers met the DM
अल्मोड़ा। जिले के विकासखंड भैंसियाछाना अंतर्गत ग्राम पंचायत जिंगल में नदी में अवैध खनन का मामला सामने आया है। अवैध खनन से ग्रामीणों की नाप भूमि को नुकसान पहुंच रहा है। परेशान ग्रामीण इस मामले में बुधवार को जिलाधिकारी अंशुल सिंह से मिले और उन्हें ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि अवैध खनन से गांव का माहौल खराब हो रहा है। भविष्य माहौल और खराब हो सकता है। अवैध खनन से ग्रामीण परेशान है। अवैध खनन से ग्रामीणों की नाप भूमि को नुकसान पहुंच रहा है। ज्ञापन देने वालों में नरेंद्र सिंह, अर्जुन सिंह, राजेंद्र सिंह, प्रताप सिंह, हिम्मत सिंह, दीपा देवी, गंगा देवी, दीवान सिंह, तेज राम, देवेंद्र सिंह, होशियार सिंह, संजय सिंह आदि मौजूद रहे। इस मौके पर उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी और उनके साथियों ने शासन प्रशासन से ग्रामीणों की शिकायत पर तत्काल कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed