{"_id":"5f42ad7b8ebc3e61e34d68b8","slug":"illegal-arms-dealer-crook-shot-at-his-forehead-with-gun-garud-news-hld3943553170","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध हथियारों के सौदागर बदमाश ने बंदूक से अपने माथे पर गोली दागी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध हथियारों के सौदागर बदमाश ने बंदूक से अपने माथे पर गोली दागी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरुड़(बागेश्वर)। राजस्व पुलिस क्षेत्र गागरीगोल के गढ़खेत एक युवक ने अवैध असलहे से खुद को गोली मार ली। लहूलुहान हालात में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां गंभीर हालत देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने उसे हल्द्वानी रेफर कर दिया है। पुलिस ने युवक के घर से दो अवैध भरुवा बंदूूूकें बरामद की हैं।
राजस्व पुलिस क्षेत्र गागरीगोल के गढ़खेत गांव के बैसानी तोक निवासी महेश चंद्र जोशी (38) की शनिवार को परिजनों से हल्की कहासुनी हो गई थी। इसी बीच उसने एकाएक अवैध असलहा निकाला और अपने माथे पर गोली दाग दी। गोली की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसे उपचार के लिए मोहन सिंह मेहता सीएचसी बैजनाथ लाए। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख उसे हल्द्वानी रेफर कर दिया। घटना की सूचना देर से मिलने पर पटवारी सुंदर सिंह परिहार रविवार को गढ़खेत गांव के बैसानी तोक पहुंचे और युवक के घर से दो बंदूकें बरामद की। पुलिस ने उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 25 व 27 के तहत प्राथमिकी दर्ज करा दी है। ग्रामीणों का कहना है कि युवक आए दिन गढ़खेत के जंगल में जंगली जानवरों का शिकार करता था। नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर कुछ ग्रामीणों ने युवक को अवैध हथियारों का सौदागर भी बताया।