फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   If you do not wake up from time, then kosi will have a history

समय से नहीं जागे तो कोसी इतिहास बन जाएगी

Thu, 28 Dec 2017 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा। Updated Thu, 28 Dec 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
If you do not wake up from time, then kosi will have a history
कार्यक्रम में मौजूद रघुनाथ सिंह चौहान, प्रो. जेएस रावत तथा अन्य। - फोटो : amar ujala

कोसी नदी को पुनर्जीवित करने के लिए चलाए जा रहे अभियान से आम लोगों को जोड़ने के उद्देश्य से उत्तराखंड विज्ञान एवं अनुसंधान केंद्र (यूसर्क) की ओर से इंटर कालेज दौलाघट में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में वक्ताओं ने छात्र-छात्राओं को कोसी नदी की स्थिति के बारे में जानकारी दी। मुख्य अतिथि विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने आम लोगों से इस अभियान में जुड़ने का आह्वान किया। कोसी पर लंबे समय से काम कर रहे जाने माने वैज्ञानिक प्रो.जेएस रावत ने कहा कि कोसी बचाने के लिए लोग समय से नहीं जागे तो यह नदी इतिहास बनकर रह जाएगी।

विज्ञापन


विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि कोसी के बगैर अल्मोड़ा और आसपास के सैकड़ों गांवों के लोगों का अस्तित्व खतरे में पड़ जाएगा। उन्होंने कहा कि कोसी को बचाने के लिए सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान से सभी लोगों के सहयोग की जरूरत है। कुमाऊं विवि एसएसजे परिसर के प्रो.जेएस रावत ने कोसी नदी में पानी के पिछले 20 साल के आंकड़ों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अगर आज भी लोग नदी को बचाने के लिए गंभीर नहीं हुए तो इसका अस्तित्व खतरे में पड़ जाएगा। उन्होंने कहा कि नदी को बचाने के लिए जल संग्रहण क्षेत्र में व्यापक अभियान चलाने की जरूरत है। 
विज्ञापन


 कार्यक्रम की संयोजक यूसर्क की वैज्ञानिक डा. मंजू सुंदरियाल ने यूसर्क की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कोसी को बचाने के लिए भी संस्था के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। यूसर्क के राजदीप जंग ने भी विचार रखे। इस मौके पर विद्यार्थियों को नदी के बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर एसएसजे परिसर की डा. दीपा रावत, लता बुधानी के अलावा छात्र-छात्राएं शिक्षक आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed