{"_id":"61e463afa26c6d50bf2f8986","slug":"identification-of-dead-body-ranikhet-news-hld451149078","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव के ही व्यक्ति के रूप में हुई अज्ञात शव की पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव के ही व्यक्ति के रूप में हुई अज्ञात शव की पहचान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। ताड़ीखेत ब्लॉक के रिची बिल्लेख मोटर मार्ग पर विशालकोट में खाई से बरामद अज्ञात शव की शिनाख्त गांव के ही अधेड़ के रूप में हुई है। वे हल्द्वानी स्थित एक होटल में काम करते थे। बताया जा रहा है कि दीपावली के बाद से ही वे परिजनों के संपर्क में नहीं थे। इधर, राजस्व पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। राजस्व पुलिस का मानना है कि संभवत: ऊंचाई से गिरकर मौत हुई हो, मामले की जांच शुरू कर दी है।
शनिवार की देर शाम मंडलकोट और विशालकोट की सरहद पर अज्ञात शव खाई में पड़े होने की सूचना मिली। लकड़ियां बीनने गई महिलाओं की सूचना पर राजस्व पुलिस मौके पर पहुंची। शव सड़ जाने के कारण शिनाख्त नहीं हो पाई थी। इधर, रविवार को तहसीलदार निशा रानी मय टीम विशालकोट पहुंची। ग्रामीणों की मौजूदगी में शव की शिनाख्त गांव के ही किशन सिंह करायत (48) पुत्र लछम सिंह करायत के रूप में की गई। ग्रामीणों ने बताया कि किशन लंबे समय से हल्द्वानी स्थित एक होटल में काम करते थे। दीपावली के बाद से उनका कोई सुराग नहीं था। वे चार भाइयों में दूसरे नंबर के थे और अविवाहित थे। तहसीलदार के अनुसार शव को पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी। पोस्टमार्टम करने वाले अस्पताल के डॉ. महेश पाल सिंह ने बताया कि शव काफी सड़ गल चुका था, मृत्यु के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए, विसरा जांच के लिए सुरक्षित रख लिया गया है।