फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Husband jumped into fire to save wife

पत्नी को बचाने के लिए आग में कूदा पति

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 07:10 PM IST
विज्ञापन
Husband jumped into fire to save wife
पत्नी को बचाने के लिए आग में कूदा पति
अल्मोड़ा। बागेश्वर जिले के गरुड़ से सटे गांवों में रसोईघर में खाना बनाते समय एक महिला बुरी तरह झुलस गई। खाना बनाते समय सिलिंडर में रिसाव से आग लगी। पत्नी को बचाने के लिए आग की लपटों में कूदा पति भी झुलस गया। दंपती को नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से अल्मोड़ा रेफर कर दिया गया है। देर रात दोनों को जिला अस्पताल अल्मोड़ा में भर्ती करा दिया गया।
विज्ञापन

गरुड़ (बागेश्वर) के देवनाई निवासी तारा देवी (45) पत्नी बलवंत मंगलवार को अपने रसोईघर में खाना बना रही थी। खाना बनाते समय अचानक सिलिंडर में गैस रिसाव से आग लग गई और महिला के कपड़ों ने आग पकड़ ली। उसकी चीखें सुन पति बलवंत रसोईघर की ओर दौड़ा और आग की लपटों से घिरी पत्नी को बचाने में खुद भी झुलस गया। परिजन दोनों को लेकर बैजनाथ स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दंपती को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। परिजन उन्हें जिला अस्पताल अल्मोड़ा लेकर पहुंचे। देर रात अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती कर दिया गया। इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉ. प्रियंका यादव ने बताया कि महिला 20 प्रतिशत झुलसी है, जिसकी नब्ज भी नहीं मिल रही थी। बलवंत पांच प्रतिशत जला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed