{"_id":"597e0c214f1c1bb8028b4664","slug":"huge-crowd-of-devotees-in-jageshwar-dham-on-sunday","type":"story","status":"publish","title_hn":"रविवार को जागेश्वर धाम में उमड़ी भक्तों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रविवार को जागेश्वर धाम में उमड़ी भक्तों की भीड़
अल्मोड़ा़, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jul 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
जागेश्वरधाम में पार्थिव पूजा करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को जागेश्वर धाम में पूजा अर्चना करने के लिए काफी संख्या में भक्तजन पहुंचे। मनोकामना पूर्ति के लिए कई भक्तों ने पार्थिव पूजन भी किया।
विज्ञापन
रविवार सुबह से ही जागेश्वर धाम में पूजा अर्चना करने के लिए श्रद्धालु पहुंचने लगे थे। दिनभर मंदिर में भक्तों की काफी भीड़ रही। पूजा अर्चना करने के लिए श्रद्धालुओं को कतारबद्ध होकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। लोगों ने महामृत्युंजय, जागनाथ, पुष्टिदेवी हनुमान, केदारनाथ, बटुभैरव, कुबेर आदि मंदिरों में पूजा अर्चना की।
विज्ञापन
मनोकामना पूर्ति के लिए कई भक्तों ने मंदिर परिसर में पार्थिव पूजन भी किया। शामली से आए व्यापारियों ने अपनी संस्था की ओर से भंडारे के आयोजन किया। भंडारे में सौ पकवान बनाए गए थे। भंडारा शाम तक चला। भंडारे में काफी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन