{"_id":"4b24fbee0ac29f767f0c6afd192c96f2","slug":"hrele-festival-called-plantations-from-all-over-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरेले पर्व पर सभी से पौधरोपण का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरेले पर्व पर सभी से पौधरोपण का आह्वान
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/अल्मोड़ा।
Updated Wed, 15 Jul 2015 01:33 AM IST
विज्ञापन
विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि हमारी संस्कृति में पर्यावरण का विशेष महत्व है। प्राचीन समय से ही वर्षाकाल में हरियाला पर्व पर पौधे रोपने की परंपरा रही है।
विज्ञापन
इस प्रथा को और भी समृद्ध बनाने को सभी को प्रकृति को सुंदर बनाने का संकल्प लेना होगा। श्री कुंजवाल जीडी उपाध्याय जीआईसी बाराकूना में आओ मनाएं हरियाली कार्यक्रम में बोल रहे थे।
विज्ञापन
जलागम और सिविल सोयम वन प्रभाग द्वारा आयोजित पौध रोपण कार्यक्रम के बाद हुए समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पर्व, त्यौहार, धर्म, संस्कृति और लोकोत्सवों में प्रकृति के संरक्षण पर विशेष जोर दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रकृति के संरक्षण को हर वर्ष अधिक संख्या में पौधरोपण किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने हरेला पर्व पर आओ मनाएं हरियाली कार्यक्रम की घोषणा की है। इस मौके पर सभी लोग अधिक से अधिक पौधे लगाएं। जलागम परिषद के उपाध्यक्ष दिनेश कुंजवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष पार्वती मेहरा, पूर्व अध्यक्ष मोहन सिंह महरा, ब्लाक प्रमुख पीतांबर पांडे ने भी विचार रखे।
इस मौके पर उत्तराखंड विकेंद्रीकृत जलागम विकास परियोजना के सहायक निदेशक एसके उपाध्याय, वन संरक्षक प्रेम कुमार, डीएफओ रमेश चंद्रा, बीईओ बीएल भारती, पूरन बिष्ट, हरीश जोशी, गौरीशंकर, कुंदन गैड़ा, कै. रमेश चंद्र, राजेंद्र बिष्ट, राजेंद्र सिंह, दलीप सिंह आदि मौजूद थे। संचालन कैलाश राम ने किया।