फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   How will the development of the mountain in these conditions

इन हालातों में कैसे होगा पहाड़ का विकास

Wed, 08 Nov 2017 10:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रानीखेत (अल्मोड़ा)।
अमर उजाला ब्यूरो रानीखेत (अल्मोड़ा)। Updated Wed, 08 Nov 2017 10:04 PM IST
विज्ञापन
How will the development of the mountain in these conditions
कुंवाली कस्बे का विहंगम दृश्य। - फोटो : amar ujala

गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के दावों की हकीकत तहसील का सुदूरवर्ती कुंवाली क्षेत्र बयां कर रहा है। मूलभूत सुविधाएं तो दूर क्षेत्रवासी वर्षों से बैंक की शाखा के लिए भी तरस रहे हैं, जबकि यहां नौकरीपेशा, पूर्व सैनिक, अन्य पेंशनधारक रहते हैं। बैंक संबंधी कार्यों के लिए आज भी ग्रामीणों को 20 से 30 किमी की दौड़ लगानी पड़ती है।

विज्ञापन


कुंवाली में बैंक की शाखा खोलने की मांग 1995 से की जा रही है। इस मांग को लेकर क्षेत्रवासियों ने विधानसभा चुनाव से पूर्व प्रदर्शन कर जनप्रतिनिधियों का घेराव भी किया। तब उन्हें आश्वासन दिया गया था कि शीघ्र ही बैंक की शाखा के लिए सर्वे होगा। बैंक की शाखा नहीं होने से ग्रामीणों को 15 किमी दूर मजखाली, 20 किमी दूर बग्वालीपोखर, 30 किमी दूर रानीखेत जाना पड़ता है। क्षेत्र की कुल आबादी 12 हजार से अधिक है, जबकि यहां 1000 से अधिक सरकारी कर्मचारी और अन्य पेंशनधारक भी रहते हैं।
विज्ञापन


व्यापार मंडल अध्यक्ष जीवन सिंह, पूर्व बीडीसी सदस्य राजेंद्र सिंह बिष्ट, संघर्ष समिति पट्टी कालीगाड़ की ओर से बैंक की शाखा को लेकर दो माह पूर्व पीएनबी के क्षेत्रीय कार्यालय काशीपुर को भी ज्ञापन भेजा गया है। इसके अलावा सीएम त्रिवेंद्र रावत, लोकसभा सांसद अजय टम्टा और राज्य सभा सांसद प्रदीप टम्टा को भी ज्ञापन भेजे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed