{"_id":"595fb0e84f1c1b47698b457b","slug":"household-cylinders-seized-in-the-hotel-seized","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल में चल रहा था घरेलू सिलेंडर, जब्त किया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटल में चल रहा था घरेलू सिलेंडर, जब्त किया
अल्मोड़ा़, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jul 2017 09:33 PM IST
विज्ञापन
रानीखेत के मालरोड में होटल में छापा मारती प्रशासन की टीम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घरेलू गैस सिलेंडरों का दुरुपयोग रोकने के लिए प्रशासन ने अभियान शुरू कर दिया है। तहसीलदार के नेतृत्व में प्रशासन की टीम ने शुक्रवार को रानीखेत बाजार और मालरोड क्षेत्र में छापामारी अभियान चलाया। इस दौरान हलवाई की दुकानों और होटलों में छापे मारे गए।
विज्ञापन
मालरोड पर एक होटल में घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा था, जिसे जब्त कर लिया गया। तहसीलदार नितेश डांगर के नेतृत्व में प्रशासन की टीम सबसे पहले टीम रानीखेत बाजार में पहुंची, रोडवेज स्टेशन से लेकर केमू स्टेशन तक होटलों और दुकानों में छापामारी की गई।
विज्ञापन
रानीखेत में कहीं भी सिलेंडरों का दुरुपयोग नहीं मिला। इसके बाद टीम ने मालरोड क्षेत्र में अभियान चलाया। यहां एक होटल में घरेलू सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा था। तहसीलदार ने दुकानदार को फटकारते हुए तत्काल प्रभाव से सिलेंडर को जब्त कर होटल स्वामी का चालान कर दिया।
विज्ञापन
तहसीलदार ने कहा कि भविष्य में घरेलू सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग पकड़ा गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। टीम में तहसीलदार के अलावा उपराजस्व निरीक्षक सदर महेंद्र सिंह चौडिया, उपराजस्व निरीक्षक विनोद टोलिया, पूर्ति निरीक्षक गोविंद प्रसाद, मनोज सती आदि थे।