फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Hotel Business Down in Almora

कोरोना की दूसरी लहर में होटल,रेस्टोरेंट कारोबार में 80 फीसदी गिरा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Hotel Business Down in Almora
अल्मोड़ा। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर जहां लोगों पर कहर बरपा रही है वहीं होटल और रेस्टोरेंट कारोबार में मंदी आई है। होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को बिजली, पानी का बिल, कर्मचारियों को वेतन का भुगतान करना मुश्किल पड़ रहा है। होटल, रेस्टोरेंट में काम करने वाले श्रमिक भी समय पर वेतन नहीं मिलने से परेशान हैं।
विज्ञापन

कोरोना ने होटल और रेस्टोरेंट कारोबार पर मंदी का ग्रहण लगा दिया है। होटल और रेस्टोरेंट व्यापारियों की मानें तो कारोबार में करीब 80 फीसदी की गिरावट आई है। कोरोना से पहले प्रतिदिन करीब तीन-चार हजार रुपये कमाई हो जाती थी। अब होटल, रेस्टोरेंट का किराया ही नहीं निकल पा रहा है।
विज्ञापन

बिजली, पानी के बिलों का भुगतान करने में भी दिक्कतें आ रही हैं। उन्होंने बताया कि होटल, रेस्टोरेंट में काम करने वाले कर्मचारियों का वेतन निकालना मुश्किल हो रहा है। जब से दो बजे होटल, रेस्टोरेंट बंद हो रहा है तब से तो कारोबार पूरी तरह चौपट हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन दिनों दो बजे तक ही रेस्टोरेंट खुल रहे हैं जिससे आमदनी में गिरावट आई है। सुबह के समय ग्राहक कम ही आते हैं। दोपहर और रात्रि में अधिकतर लोग खाना खाने आते हैं। रेस्टोरेंट का किराया, बिजली, पानी का बिल चुकाना मुश्किल हो रहा है।
पूरन चंद्र कांडपाल, अन्नपूर्णा रेस्टोरेंट अल्मोड़ा
पहले कारोबार अच्छा चल रहा था। जब से कोरोना का कहर बरपा है कारोबार में भी गिरावट है। इन दिनों दो बजे तक ही होटल खोलने के नियमों के चलते धंधा मंदा हो गया है। होटल का किराया ही नहीं निकल पा रहा है। सरकार को होटल, रेस्टोरेंट संचालकों की सहायता के लिए योजना लागू करनी चाहिए।

विपिन मिश्रा, अपनी रसोई माल रोड अल्मोड़ा
कोरोना से पहले प्रतिदिन तीन-चार हजार रुपये औसतन कमाई हो जाती थी। अब होटल में काम करने वाले श्रमिकों की दिहाड़ी निकालनी ही मुश्किल हो रही है। उस पर ऊपर से होटल का किराया चुकाना है। इन हालात में फायदा कम, नुकसान ज्यादा हो रहा है।
मनोज सिंह मेहरा, बॉबी होटल अल्मोड़ा
कोरोना की दूसरी लहर में कारोबार काफी प्रभावित हुआ है। कर्मचारियों का वेतन निकालने के साथ ही बिजली, पानी का बिल चुकाना भी मुश्किल हो रहा है।
ऐसे में आगे क्या होगा समझ नहीं आ रहा है। हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं। तारा भंडारी, हिमालया रेस्टोरेंट अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed