फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Hostel in ITI Almora

Almora News: आईटीआई फलसीमा में बनेगा छात्रावास

Fri, 02 Jun 2023 12:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 02 Jun 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Hostel in ITI Almora
अल्मोड़ा जिले के पहले औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) फलसीमा में स्थापना के 60 साल के लंबे इ
अल्मोड़ा। जिले के पहले औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) फलसीमा में स्थापना के 60 साल के लंबे इंतजार के बाद छात्रावास की सुविधा मिलेगी। यहां चार करोड़ रुपये से 24 कक्षों का छात्रावास बनाने की कवायद शुरू हो गई है।
विज्ञापन

वर्ष 1963 में स्थापित आईटीआई फलसीमा में छात्रावास की सुविधा नहीं है। ऐसे में यहां तकनीकी शिक्षा पाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों समेत जिला पिथौरागढ़, बागेश्वर से आने वाले विद्यार्थियों को अधिक किराये वाले मकानों में रहना पड़ता है। इससे होने वाली परेशानी से उबारने के लिए अब विद्यार्थियों को छात्रावास की सुविधा मिल सकेगी। एक कक्ष में चार विद्यार्थियों के रहने की सुविधा होगी। इसके लिए संस्थान ने कार्यदायी संस्था को बजट दे दिया है। संस्थान का दावा है कि छात्रावास का निर्माण जल्द शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन




डाइनिंग हॉल, रसोई का होगा निर्माण
अल्मोड़ा। छात्रावास में 96 विद्यार्थियों को रहने की सुविधा मिलेगी। उनकी सुविधा के लिए यहां डाइनिंग हॉल, रसोई समेत छह से अधिक शौचालयों का भी निर्माण होगा। आईटीआई फलसीमा में 17 ट्रेड संचालित हैं। जिले के ताकुला, बसौली, लमगड़ा, दन्या समेत पिथौरागढ़, बागेश्वर जिलों के 456 विद्यार्थी यहां व्यावसायिक प्रशिक्षण ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



आईटीआई में प्रशिक्षण ले रहे विद्यार्थियों को छात्रावास की सुविधा मिलेगी, इसके लिए बजट मिल चुका है। जल्द छात्रावास का निर्माण होगा। - उदयराज सिंह, प्रधानाचार्य, आईटीआई, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed