फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Hospital movement got support of maternal power

अस्पताल आंदोलन को मिला मातृ शक्ति का समर्थन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 10:29 PM IST
विज्ञापन
Hospital movement got support of maternal power
रानीखेत अस्पताल में धरने पर बैठी मातृशक्ति। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। उपमंडल क्षेत्र के एकमात्र राजकीय अस्पताल की अव्यवस्थाओं को लेकर चल रहे धरना प्रदर्शन को अब मातृ शक्ति का भी समर्थन मिलने लगा है। आंदोलन स्थल पर पूर्व प्रमुख रचना रावत सहित तमाम महिलाओं ने आकर समर्थन जताया। महिलाओं ने अस्पताल की अव्यवस्थाओं को दूर करने और विशेषज्ञ डाक्टरों की नियुक्ति करने की मांग प्रमुखता से उठाई।
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख हीरा रावत के नेतृत्व में चल रहे आंदोलन के पांचवें दिन वक्ताओं ने कहा कि राजकीय अस्पताल से रानीखेत उपमंडल के अलावा गैरसैंण क्षेत्र से भी रोगी आते हैं। अस्पताल में न तो फिजिशयन हैं और ना ही कोई विशेषज्ञ डाक्टर। इसके कारण रोगियों को परेशानी हो रही है। विधायक करन माहरा ने कहा कि कई बार इस मसले का सदन में उठाया गया, लेकिन उनकी ही विधानसभा क्षेत्र के अस्पताल की जानबूझकर उपेक्षा हो रही है।
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख हीरा रावत ने सहयोग के लिए सभी का आभार जताया, कहा कि जब तक मांग पूरी नहीं होती तब तक वह लोग आंदोलन में डटे रहेंगे। पूर्व ब्लाक प्रमुख रचना रावत ने कहा कि एकमात्र अस्पताल में विशेषज्ञ डाक्टरों का अभाव समझ से परे हैं। उन्होंने कहा कि आंदोलन को पूर्ण समर्थन रहेगा। धरने में प्रधान जयपाल फर्त्याल, ज्येष्ठ प्रमुख मोहन सिंह नेेग, संदीप बंसल, कमल तिवारी, राजेंद्र बिष्ट, सभासद बिंदु रौतेला, प्रधान संगठन अध्यक्षा प्रमिला देवी, कामनी पंत, प्रधान चंपा देवी, बीडीसी सदस्य अमित पांडे, माधवी देवी, जीवंती देवी, हीरा देवी, नंदी देवी, दीपा देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed