फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Hopes filled, boycott work from August 2

आशाओं ने भरी हुंकार, दो अगस्त से कार्य बहिष्कार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Hopes filled, boycott work from August 2
अल्मोड़ा के चौघानपाटा में प्रदर्शन करती आशा कार्यकत्रियां। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा/रानीखेत। 12 सूत्री मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने हुंकार भरी। शुक्रवार को विभिन्न ब्लॉकों से उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन, एक्टू और सीटू की आशाओं ने चौघानपाटा में धरना दिया। सरकार पर आशाओं की अनदेखी का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। उन्होंने दो अगस्त से कार्यबहिष्कार पर जाने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

आशा कार्यकर्ताओं को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने, दर्जा नहीं मिलने तक अन्य कर्मियों की तरह आशाओं का मानदेय तय करने, न्यूनतम वेतनमान 21 हजार देने, सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन प्रावधान शुरू करने समेत तमाम मांगों को लेकर आशाओं में भारी रोष है। प्रदर्शन कर रहीं आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि लंबे समय से मांग करने के बावजूद उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर एक अगस्त तक उनकी सभी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो दो अगस्त से वह कार्यबहिष्कार पर रहेंगी। वहां जिलाध्यक्ष जानकी गुरुरानी, ब्लाक अध्यक्ष ममता तिवारी, महासचिव पूजा बगड़वाल, मुन्नी, हेमा बिष्ट, चंद्रा बिष्ट आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

ताड़ीखेत, स्याल्दे, भिकियासैंण, सल्ट क्षेत्र से पहुंचीं कार्यकर्ताओं ने रानीखेत में जुलूस प्रदर्शन किया। कहा कि सरकार हर बार झूठे आश्वासनों के माध्यम से उन्हें छलने का कार्य कर रही है। अखिल भारतीय किसान महासंघ अध्यक्ष आनंद नेगी और आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जगदीश जोशी ने आंदोलन को समर्थन दिया। वहां ताड़ीखेत ब्लाक अध्यक्ष कमला जोशी, द्वाराहाट की अध्यक्ष ललिता मठपाल, स्याल्दे अध्यक्ष धना कत्यूरा, भिकियासैंण की कोषाध्यक्ष सरस्वती मेहरा, ललिता मठपाल, सरस्वती मेहरा आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed