{"_id":"61229b398ebc3e7a0705dbb3","slug":"hopes-also-performed-in-rakshabandhan-almora-news-hld4353892142","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षाबंधन में भी आशाओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षाबंधन में भी आशाओं ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
अल्मोड़ा के गांधी पार्क में प्रदर्शन करतीं आशा कार्यकत्रियां। संवाद
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। रक्षाबंधन के दिन भी आशाओं ने अपनी मांगों के लिए आंदोलन जारी रहा। उन्होंने गांधी पार्क में धरना दिया। इस मौके पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर कड़ी नाराजगी जताई। मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दे डाली। आशाओं को सरकारी कर्मचारी घोषित करने, 21 हजार रुपये न्यूनतम वेतनमान समेत 12 सूत्री मांगों के लिए आशा कार्यकर्ता कई दिनों से आंदोलन कर रही हैं। रविवार को रक्षाबंधन के दिन भी कार्यकत्रियों ने गांधी पार्क में प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि रक्षा बंधन के दिन भी उनकी मांगों की अनसुनी करना निंदनीय है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष विजय लक्ष्मी, ब्लॉक अध्यक्ष ममता तिवारी, ममता भट्ट, भगवती आर्या, किरन साह, नायशा बेगम, मुमताज, आंनदी आदि मौजूद रहे।
आप प्रदेश उपाध्यक्ष ने आशाओं ने बंधवाई राखी
अल्मोड़ा। आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी ने रविवार को गांधी पार्क में प्रदर्शन कर रहीं आशा कार्यकर्ताओं से राखी बंधवाकर रक्षाबंधन त्यौहार मनाया। प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा की सनातन धर्म में भाई और बहन के अटूट प्रेम, रक्षाबंधन से बड़ा त्योहार और कोई नहीं है। पर सरकार रक्षाबंधन के पवित्र त्यौहार पर भी आशाओं की मांगों का निस्तारण नहीं कर रही है। यहां संरक्षक नंदन लाल शाह, अखिलेश टम्टा, संदीप नयाल, नीरज सिंह, प्रकाश कांडपाल, एसआर बेग आदि मौजूद रहे।(संवाद)
राखी बंधवाते आप के प्रदेश उपाध्यक्ष।