फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Honoring seniors is a priority: DM

समाज में वरिष्ठजनों को सम्मान दिलाना प्राथमिकता: डीएम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2019 06:24 PM IST
विज्ञापन
Honoring seniors is a priority: DM
वरिष्ठ नागरिक शंकर लाल साह को शाल ओढाकर सम्मानित करते डीएम नितिन सिंह भदौरिया। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। अंतरराष्ट्रीय बुजुर्ग दिवस पर एआईसी में हुई संगोेष्ठी में जिला अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कहा कि समाज में वरिष्ठजनों को सम्मान दिलाना प्राथमिकता होगी। इससे पहले वरिष्ठजनों ने चौघानपाटा में गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर एआईसी तक पथ संचलन किया।
विज्ञापन

संगोष्ठी में डीएम ने कहा कि जन समस्याओं के निराकरण के लिए बौद्धिक संगोष्ठी सहित बुजुर्गों की समस्याओं के समाधान को डे-केयर सेंटर की ओर से समय-समय पर कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जो की अनुकरणीय है। जिला प्रशासन निरंतर बुजुर्गों की समस्याओं के समाधान को प्रयासरत है। बुजुर्गों को सम्मान देने के लिए युवा पीढ़ी को प्रेरित करना होगा। इस अवसर पर डीएम ने वरिष्ठ नागरिक शंकर लाल साह को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

डे-केयर सेंटर के अध्यक्ष हेम चंद्र जोशी ने संस्था के क्रियाकलापों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हर वर्ष अल्मोड़ा अर्बन कोआपरेटिव बैक के सहयोग से यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में अर्बन बैंक के अध्यक्ष आनंद सिंह बगडवाल, सेंटर के सचिव आनंद बल्लभ लोहनी, अरुण पंत, आनंद सिंह ऐरी, लीला खोलिया, पुष्पा सती, प्रताप सिंह सत्याल, प्रधानाचार्य सुदर्शन शाह, डीके जोशी, डॉ. गोकुल रावत, चंद्रमणि भट्ट आदि उपस्थित थे। संचालन नवीन पाठ ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed