फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Home Stay in Almora

होम स्टे योजना के तहत छह आवेदनों में से तीन ऋण के लिए स्वीकृत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Home Stay in Almora
अल्मोड़ा में हुई जिला स्तरीय स्क्रीनिंग समिति की बैठक में मौजूद डीएम नितिन सिंह भदौरिया आदि। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना के तहत वाहन मद और दीनदयाल उपाध्याय गृह आवास (होम स्टे) योजना के आवेदन पत्रों की स्क्रीनिंग के लिए जिला स्तरीय स्क्रीनिंग समिति गठित की गई है। शुक्रवार को कलक्ट्रेट में हुई इस समिति की बैठक में वाहन मद में प्राप्त सभी चार आवेदन पत्रों को ऋण के लिए स्वीकृत किया गया। होम स्टे योजना के तहत प्राप्त छह आवेदनों में से तीन आवेदन ऋण के लिए स्वीकृत हुए।
विज्ञापन

डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने कहा कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाना और उनकी आर्थिकी सुधारना है। उन्होंने कहा कि इस योजना के सफल क्रियान्वयन से जहां एक ओर जिले में आने वाले पर्यटकों को आवश्यक सुविधा मिलेगी वहीं स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। उन्होंने कहा कि आवेदकों द्वारा जिस मद के लिए आवेदन किया हैं राशि उसी मद में खर्च हो, इसके लिए उन्होंने जिला पर्यटन अधिकारी को निरंतर निगरानी कर स्थलीय निरीक्षण करने के निर्देश दिए। स्वीकृति के अलावा अन्य आवेदनों के लिए जरूरी औपचारिकताएं पूर्ण न होने पर सैद्धांतिक स्वीकृत प्रदान की गई। आवेदकों को शेष औपचारिकताएं यथाशीघ्र पूरी करवाने को कहा गया। बैठक में जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक डॉ. दीपक मुरारी, जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे, नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक गिरीश पंत, संभागीय परिवहन अधिकारी गुरदेव सिंह, सहायक प्रबंधक आभास कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed