फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Home Stay in Almora

Almora News: अल्मोड़ा में होम स्टे के लिए 16 आवेदन स्वीकृत

Tue, 16 May 2023 11:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 16 May 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Home Stay in Almora
अल्मोड़ा कलक्ट्रेट में मंगलवार को डीएम वंदना सिंह की अध्यक्षता में होम स्टे और वीर चंद्र सिंह गढ
अल्मोड़ा। डीएम वंदना सिंह की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट में मंगलवार को होम स्टे और वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना के तहत आवेदकों के साक्षात्कार हुए। इस दौरान होम स्टे के लिए 16 आवेदनों को स्वीकृति दी गई।
विज्ञापन

साक्षात्कार में वीर चंद्र सिंह गढ़वाली स्वरोजगार योजना के तहत गैर वाहन मद के आठ और वाहन मद के 13 आवेदन पत्र स्वीकृत किए गए। डीएम वंदना सिंह ने कहा कि होम स्टे का निर्माण पहाड़ी शैली में होना बेहतर होगा। इन होम स्टे में पर्यटकों को पहाड़ी व्यंजन परोसे जा सकते हैं। इससे पर्यटक आकर्षित होंगे और पर्यटन कारोबार को गति मिलेगी। जिला पर्यटन अधिकारी अमित लोहनी से सभी आवेदकों के दस्तावेज 15 जून तक संबंधित बैंक में भेजने के निर्देश दिए। बैठक आरबीआई के अधिकारी दिग्विजय सिंह सनवाल, डीडीएम नाबार्ड गिरीश पंत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



रोजगार मेले में 15 बेरोजगार शामिल, तीन का चयन

अल्मोड़ा। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में मंगलवार को एसबीआई जीवन बीमा की ओर से एक दिनी रोजगार मेला आयोजन हुआ। इसमें 50 पदों के सापेक्ष महज 13 बेरोजगार ही साक्षात्कार के लिए पहुंचे। इनमें से तीन को ही रोजगार मिल सका। सेवायोजन अधिकारी भगवती धर्मशक्तू ने बताया कि कंपनी को अल्मोड़ा और रानीखेत में सेवा देने के लिए 50 बीमा परामर्शदाता के अस्थायी पदों पर चयन करना था लेकिन बेहद कम संख्या में बेरोजगार आने से लक्ष्य पूरा नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed