फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Holi was celebrated with enthusiasm in the city and rural areas of the district.

Almora News: छलड़ी पर जमकर उड़ा अबीर गुलाल

Thu, 09 Mar 2023 11:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 09 Mar 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
Holi was celebrated with enthusiasm in the city and rural areas of the district.
धौलछीना मे होली खेलते होल्यार। संवाद
अल्मोड़ा/चौखुटिया। नगर और जिले के ग्रामीण इलाकों में होली हर्षोल्लास से मनाई गई। छलड़ी के दिन होल्यारों ने आज कि होली न्है गेछ, फागुन ऊंलो कै गेछ जी रया जाग रया... आशीष देकर होली का समापन किया। सभी ने एक-दूसरे पर रंगों के साथ ही पानी की बौछार कर जमकर होली खेली। लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल का टीका लगाया और गले मिलकर बधाई दी।
विज्ञापन

नगर के धारानौला, कमेड़ी, चीनाखान, ढूंगाधारा, कर्नाटक खोला, नरसिंहबाड़ी, खत्याड़ी, एनटीडी, पांडेखोला, रानीधारा समेत सल्ट, सोमेश्वर, भिकियासैंण, स्याल्दे, देघाट, बाड़ेछीना, हवालबाग, लमगड़ा सहित अन्य हिस्सों में होली की धूम रही। कही पुरुषों की खड़ी होली का गायन हुआ तो कहीं महिलाओं की टोलियां होली का गायन करती रहीं।
विज्ञापन

सड़कों पर जगह-जगह नाचते-गाते बच्चों की टोलियों ने भी खूब धमाल मचाया। होल्यारों नेे तुम हो ब्रज की सुंदर गोरी मैं मथुरा को मतवारो... आदि होली का गायन किया। महिलाओं ने स्वांग रचकर नशाखोली, दहेज और भ्रूण हत्या पर कटाक्ष किया। महिलाओं ने मेरो रंगीलों देवर घर ए रै छो..., रंग भर से भीगे चुनर वाली रंग भर से... समेत कई होली गीतों का गायन किया। इधर चौखुटिया तहसील क्षेत्र में भी होली की धूम रही। महिलाओं और पुरुषों की टोलियां सुबह से ही बाजारों, गांव और कस्बों के सार्वजनिक स्थानों पर निकल पड़ीं। कुमाऊंनी होली के साथ ही झोड़ा और चांचरी की धूम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण इलाकों में देर शाम तक होता रहा होली गायन
जैंती/सोमेश्वर/मौलेखाल/भिकियासैंण/लमगड़ा। छलड़ी पर ग्रामीण इलाकों में खूब अबीर गुलाल उड़ा। जैंती तहसील के कई गांवों में देर शाम तक होली गायन चलता रहा। होली के दौरान होल्यारों को गुड़ आदि वितरित किया गया। जगह-जगह आलू के गुटके परोसे गए। कई गांवों में कुमाऊंनी झोड़े का गायन भी किया गया।
धूमधाम से मनाया रंगों का त्योहार, जमकर उड़ा अबीर-गुलाल
बागेश्वर/गरुड़। नगर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक लोगों ने जमकर अबीर, गुलाल और रंगों से होली खेली। महिला-पुरुष, बुजुर्ग और बच्चों सभी ने जमकर होली खेली। नगरीय क्षेत्र में बुधवार को सुबह से ही होल्यारों की टोली हाथों में अबीर गुलाल लेकर होली मिलन के लिए निकल गई। दोपहर बाद तक लोगों ने जमकर होली खेली और पर्व की शुभकामनाएं दीं। ग्रामीण अंचलों में छलड़ी के दिन होल्यारों की टोली ने घर-घर जाकर विदाई होली गाई। होली के महंत ने सभी घरों में होली का शुभाशीष दिया।
ग्रामीण अंचलों में एक सप्ताह तक खड़ी होली गायन के बाद बुधवार को रंगभरी होली खेली गई। दोपहर बाद तक होल्यारों ने अबीर-गुलाल और रंग उड़ाया। शाम के समय होली की खाल में प्रसार स्वरूप हलुवा बनाया गया। हलवे के इस प्रसाद में हर घर से सामग्री एकत्र की जाती है। इस प्रसाद को पूरे गांव में वितरण किया जाता है।
इधर गरुड़ की कत्यूर घाटी में भी छलड़ी पर रंगों की खूब बौछार हुई। ग्रामीणों ने अपने-अपने गांव की चौपालों में हलवा और आलू के गुटके स्वाद लिया। होली के डागर ने हर परिवार के सदस्य की लंबे जीवन की कामना की।

दंपती टीका के साथ पर्व का समापन

बागेश्वर। आमलकी एकादशी से शुरु हुआ होली का पर्व बृहस्पतिवार को दंपती टीका के साथ संपन्न हुआ। पति-पत्नी ने एक दूसरे को अबीर लगाकर दंपती टीका की शुभकामनाएं दीं। संवाद
लाख बरस जीवें, खेेले देंं आशीष हो हो होलक रे...

रानीखेत/द्वाराहाट। छलड़ी पर रानीखेत और द्वाराहाट के विभिन्न क्षेत्रों में युवाओं तथा महिलाओं ने एक-दूसरे को रंग, अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। गांव-गांव से होल्यार घर-घर पहुंचे। रानीखेत, चिलियानौला और ताड़ीखेत क्षेत्र में भी रंगों का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। द्वाराहाट ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे होल्यार खई में एकत्र हुए और पूरे क्षेत्र के लोगों को लाख बरस जीवें, खेले दें आशीष हो हो होलक रे... के आशीष वचन दिए। इधर रानीखेत में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने अपने स्प्रिंगफील्ड स्थित निवास में परिवार के लोगों और कार्यकर्ताओं के साथ होली मनाई। संवाद

अग्निवीरों और जवानों ने भी मनाई होली
रानीखेत (अल्मोड़ा)। रानीखेत के सैन्य क्षेत्र में सैन्य अधिकारियों ने अग्निवीर जवानों के साथ होली मनाई। सैन्य चिकित्सालय परिसर में भी स्टाफ के साथ होली मनाई गई। केआरसी के ट्रेनिंग बटालियन सेंटर परिसर में केआरसी कमांडेंट और छावनी परिषद अध्यक्ष ब्रिगेडियर गौरव बग्गा ने करीब 1100 अग्निवीरों और सैन्य अधिकारियों के साथ होली में भाग लिया। उनके साथ डिप्टी कमांडेंट कर्नल सुनील कटारिया, कर्नल विक्रम सिंह, सूबेदार मेजर इंद्र सिंह सहित कई सैन्य अधिकारी शामिल रहे। सैन्य चिकित्सालय में भी होली उत्साह पूर्वक मनाई गई। यूनिट के सीओ कर्नल एसके सिंह, कंपनी कमांडर मेजर प्रदीप कुमार और सैन्य चिकित्सालय के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed