फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Holi Song

जल कैसे भरू जमुना गहरी...

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Holi Song
अल्मोड़ा। नगर समेत जिले के ग्रामीण इलाकों में होली की धूम मची है। कही खड़ी होली गायन हो रहा है तो कहीं बैठकी होली की महफिल जम रही है। होली के दौरान होल्यारों को गुजिया, आलू परोसे जा रहे हैं।
विज्ञापन

नगर में घर-घर में महिलाओं की बैठकी होली ने जोर पकड़ लिया है। दोपहर बाद होली की महफिल सज रही है। देर शाम तक होली गायन चल रहा है। जैंती तहसील के मल्ला बिनौला, नया संग्रौली, भाबू, बिराड़, कांडे, गणाऊं, कनरा, छाना, चौकुना, सैनोली, दाड़िमी में खड़ी होली गायन शुरू हो गया है। ढोलक की थाप पर होल्यारों ने मल्ला बिनौला में जल कैसे भरूं जमुना गहरी.., शिव के मन माही बसे काशी.., मोहना घर आयो फागुन में..., होली खेले अवध में रघुवीरा.. आदि होली गाई। होली गीतों पर होल्यारों ने जमकर नृत्य किया। बारिश होने से काफी ठंड हो रही है। इसका असर होली गायन पर भी पड़ रहा है। साह चौधरी समाज की ओर से आठ मार्च को थाना बाजार स्थित कुंदन लाल साह प्रेक्षागृह में महिला होली होगी। दिन के दो बजे से होली गायन शुरू होगा। चार बजे स्वांग होगा। पिछले वर्ष के प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया जाएगा।
विज्ञापन

छात्राओं ने होली गीतों की धुन पर नृत्य किया
अल्मोड़ा। मां अंबे इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज आवास विकास कॉलोनी मकेड़ी में होली फिएस्टा आयोजित किया गया। छात्राओं ने होली गीतों पर नृत्य किया। मुख्य अतिथि डीएम नितिन सिंह भदौरिया न कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संस्था के चेयरमैन डॉ. संदीप सिंह ने सभी को होली की बधाई दी। कार्यक्रम में पूर्व ब्लॉक प्रमुख सूरज सिराड़ी, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राजन जोशी, रोहित कार्की, मंजुल मित्तल, नवीन शर्मा, प्रीति पाल, हेम जोशी, आनंद सतवाल, आस्था सिंह, दया जड़ौत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed