फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Holi in Kaklasaun Ranikhet

ककलासौं पट्टी में डीएनपी के बच्चों की होली परिक्रमा संपन्न

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Holi in Kaklasaun Ranikhet
ककलासौं पट्टी में होली परिक्रमा के दौरान डीएनपी भतरौंजखान की छात्राएं। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। क्षेत्र में होली महोत्सव की धूम जारी है। नगर क्षेत्र में समाचार पत्र विक्रेता नवीन और गिरीश नैनवाल के घर महिलाओं की होली महफिल सजी।
विज्ञापन

महिलाओं ने पारंपरिक होलियों के माध्यम से समा बांध दिया। उधर, ककलासौं पट्टी में डीएनपी भतरौंजखान के छात्र छात्राओं के सांस्कृतिक जुलूस का समापन हुआ।
दूसरे दिन डीएनपी के परिसर से बच्चों का सांस्कृतिक जुलूस बाजार के तीनों मार्ग से होता हुआ डीएनपी परिसर पहुंचा। यहां पर महिलाओं ने होली गायन किया।
बच्चों ने तमाम सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। प्रबंधक ललित करगेती, प्रधानाचार्य श्याम किशोर गोस्वामी ने सभी का आभार व्यक्त किया।
द्वाराहाट में भी होली गायन की धूम रही
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। बैरती, कगनर, भैंनर,पान ,उलैंनी, चित्रेश्वर आदि क्षेत्रों में रविवार को होल्यार होली की मस्ती में डूबे रहे। खड़ी होलियों के साथ ही बैरती में जीवन पांडेय, गैराड़ में हरीश पांडेय, भैंनर में महेश त्रिपाठी, सेलागडी में ललित त्रिपाठी के आवासों पर आयोजित बैठकी होलियों ने समा बांध दिया।
विज्ञापन

बहुत दिनन के रूठे श्याम को होली में मनाई लाऊंगी..., ये अखियां अलसानी पिया अब सेज चलो है..., राधे नंद कुंवर समझाई रही... आदि होलियों से क्षेत्र गुंजायमान रहा। होली गायन में ललित त्रिपाठी, महेश उपाध्याय, कैलाश पांडेय, उमेश त्रिपाठी, महेश बिष्ट, कमल सिंह आदि की टीम शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने देर शाम चित्रेश्वर शिवालय में होली गायन किया। विमांडेश्वर में विभिन्न क्षेत्रों की होलियां ढोल, नगाड़े, निशानों के साथ पहुंचीं और वहां होली गायन किया। इसमें सिमलगांव, नौरी, रणां, कांडे, बयेला, वलना, नौरी, गवांड, नाड़ फलद्वाडी आदि गांव शामिल हैं।

बैरती में प्रदीप पांडेय के आवास पर बैठकी होली का आयोजन किया गया। इसमें पान, बैरती, गैराड, ककनर, उलैनी, भैनर एवं चितैली आदि गांवों के होली गायक कलाकार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed