फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Holi in AlmoraHoli in Almora

 मत मारो पिचकारी मेरे रंगीलो देवर घर ऐ रौ छो       

Fri, 10 Mar 2017 10:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। 
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।  Updated Fri, 10 Mar 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
Holi in AlmoraHoli in Almora
अल्मोड़ा में होली - फोटो : अमर उजाला

अल्मोड़ा। समूचे क्षेत्र में होली पूरे शबाब पर है। जगह-जगह पुरुषों की भी बैठकी और खड़ी होली के आयोजन चल रहे हैं। सालम समिति के सदस्यों ने राम सिंह धौनी बहुउद्देश्यीय पुस्तकालय भवन में बैठकी और खड़ी होली गायन किया।      

विज्ञापन


होल्यारों ने सिद्धि के दाता विघ्न विनाशन होली खेलें गिरजापति नंदन, श्याम मुरारी के दर्शन को जब विप्र सुदामा आये लला, तू कर ले सोला सिंगार राधिका, मत मारो पिचकारी मेरे रंगीलो देवर घर ऐ रौ छो आदि होलियां गाईं।
विज्ञापन


इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष राजेंद्र रावत, कार्यकारी अध्यक्ष भगीरथ पांडे, गोपाल सिंह महरा, लोकमणि भट्ट, अमरनाथ रजवार, विनोद जोशी, उमेश रावत, उमेश भट्ट ने होली गायी। झोड़े भी गाए गए। इस अवसर पर सुरेश उप्रेती, नंदन बिष्ट, जगमोहन फर्त्याल, चंद्रमणि भट्ट, एनबी बुधानी, विनोद कांडपाल, दीवान बिष्ट, मोहन सिंह सिंग्वाल, चंदन बगडवाल, राजेंद्र बिष्ट, शिवेंद्र गोस्वामी आदि मौजूद थे। उधर हुक्का क्लब समेत नगर के मोहल्लों और ग्रामीण क्षेत्रों में चीर स्थल और मंदिरों में देर रात तक होली गायन चल रहा है।      
विज्ञापन
विज्ञापन


भतरौंजखान (अल्मोड़ा)। डीएनपी इंटर कॉलेज के बच्चों ने शुक्रवार को रंगारंग होली की प्रस्तुत की। क्षेत्र के पंतगांव सिरमोली, सिनौड़ा टानी, धारड़, हऊली, चौनलिया, तोलकांडे में बच्चों ने मनोहारी प्रस्तुति दी। बच्चों ने होरी ऐगे, रंग बरसे, काम की न काज की, मधुली तेरो बाखड़ी भैंसा आदि गीतों के माध्यम से लोगों को खूब नचाया।


लोगों ने कई जगह पर बच्चों की होली का स्वागत किया। इसके तहत चाय, बिस्कुट, रंगों की व्यवस्थाएं की थी। पंतगांव में मुन्ना तिवारी, सिरमोली में ग्राम प्रधान गिरीश चंद्र पांडे, सिनौड़ा में नारायण राम, टानी में दर्शन सिंह कड़ाकोटी, दीवान भंडारी, धारड़ में पूरन चंद्र पंत, हऊली में जगत सिंह कठायत, तोलकांडे में धन सिंह कड़ाकोटी के नेतृत्व में लोगों ने होली का जोरदार स्वागत किया। बच्चों की प्रस्तुति के साथ लोग खुद भी खूब नाचे।      

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed