फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Holi in Almora

रामनगर के कलाकारों ने आकर्षक फूलों की होली प्रस्तुत कर रंग जमाया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
Holi in Almora
शारदा पब्लिक स्कूल में राधा-कृष्ण की फूलों की होली का दृश्य। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। नगर और ग्रामीण इलाकों में होली अब पूरे शबाब पर है। रविवार को मौसम सामान्य हो जाने के बाद जगह-जगह खड़ी और बैठकी होली के आयोजन हुए। उधर ग्रामीण इलाकों में खड़ी होली की धूम मची है। यहां शारदा पब्लिक स्कूल के सभागार में आयोजित होली महोत्सव में अल्मोड़ा के जाने माने होली गायकों के अलावा स्कूली बच्चों और रामनगर से पहुंची कलाकारों की टीम ने भी होली गीत नृत्य और अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए। रामनगर के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत राधा-कृष्ण और फूलों की होली का कार्यक्रम आकर्षक रहा। इस मौके पर नगर के तमाम गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन

शारदा पब्लिक स्कूल के सभागार में आयोजित होली महोत्सव में अल्मोड़ा के वरिष्ठतम होली गायक शिवचरण पांडे ने होली को खिलाड़ी ऐसो गड़ुवा भरन नहीं देत... सहित कुछ अन्य होली गीत प्रस्तु त किए। होली गायकों ने विभिन्न रागों में रंग डारी चुनर सारी आज बृज में... और तेरे कान्हा ने लूटा दही री... आदि होली गीत सुनाए। होली गीत प्रस्तुत करने वालों में वरिष्ठ होली गायक नवीन बिष्ट, धरणीधर पांडे, कंचन तिवारी आदि शामिल थे। इससे पहले शारदा पब्लिक स्कूल के प्रबंधक शेखर लखचौैरा, प्रधानाचार्या विनीता शेखर ने होली गायकों और अन्य लोगों का स्वागत किया। कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, पूर्व विधायक मनोज तिवारी, प्रो. एसए हामिद, डॉ. ओपी यादव, डॉ. एएस गुसाई, संजीव अग्रवाल, संजय साह रिक्खू, कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, बद्री विशाल अग्रवाल, सचिन टम्टा, रीता दुर्गापाल, प्रो. दिवा भट्ट, डॉ. लक्ष्मण सुथार आदि थे।
विज्ञापन

साह चौधरी समाज की ओर से थाना बाजार स्थित कुंदन लाल साह प्रेक्षागृह में आयोजित होलिकोत्सव में महिलाओं ने होली गीतों पर नृत्य किया। साह चौधरी समाज की महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में होली गायन किया। महिलाओं ने स्वांग के जरिए बुराईयों पर कटाक्ष किया। मुख्य अतिथि समिति के पूर्व अध्यक्ष श्याम लाल साह और वरिष्ठ संरक्षिका शांति साह ने संयुक्त रूप से महोत्सव का शुभारंभ किया। पिछले वर्ष के विजेता भावना साह, शीला साह, किरन साह को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष प्रीति साह, संयोजक किरन साह, सह संयोजक विनीता साह, साह चौधरी समाज के अध्यक्ष प्रभात लाल साह, संरक्षक सुंदर चौधरी, लक्ष्मी लाल साह, दीप लाल साह, अरुण लाल साह, शरद साह, हर्षवर्धन चौधरी, नवीन लाल साह, सचिव उदयराज साह, दीपक साह, कोषाध्यक्ष प्रमोद चौधरी, दिनेश साह, सिद्धार्थ साह आदि थे। इधर सालम समिति की ओर से राम सिंह धौनी बहुउद्देश्यीय पुस्तकालय सभागार में दो दिनी होली महोत्सव शुरू हो गया है। होल्यारों ने शिव के मन माहि बसे काशी आधे काशी में बामन बनिया, आधे काशी में सन्यासी, सीता राम को ब्याह जनकपुर जाना है.., सिर धरै मुकुट खेलें.. होली गाई। कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष राजेंद्र रावत, महामंत्री अमरनाथ रजवार, कोषाध्यक्ष विशन सिंह बोरा, कार्यक्रम संयोजक विनोद जोशी, उपाध्यक्ष गोपाल सिंह मेहरा, विपिन जोशी, दीवान आर्य, लोकमणि भट्ट, मनोज पांडे, परमेंद्र बिष्ट, चंद्रमणि भट्ट, गोविंद बिष्ट, राजू पांडे, कार्यकारी अध्यक्ष भगीरथ पांडे, जीवन पांडे, सुंदर सिंह, देवेंद्र जोशी, शेर सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तल्ला मानिला मंदिर में भी हुआ रंगारंग होली मिलन कार्यक्रम
मानिला (अल्मोड़ा)। मानिला विकास समिति की ओर से तल्ला मानिला मंदिर में होली मंगल मिलन कार्यक्रम में रंगों के बजाए फूलों की होली खेली गई। मुख्य अतिथि विधायक सुरेंद्र सिंह जीना ने कहा कि इस तरह के गैर राजनीतिक कार्यक्रम मानिला और सल्ट के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होंगे। उन्होंने सल्ट के समग्र विकास के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने ब्लॉक क्षेत्र की योजनाओं में पारदर्शिता के लिए उठाए कदमों की सराहना की। विशिष्ट अतिथि सल्ट ब्लॉक प्रमुख विक्रम सिंह रावत ने नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों से दलगत राजनीति से ऊपर उठकर क्षेत्र के विकास के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया। अतिथियों ने मानिला क्षेत्र के नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, प्रधानों को सम्मानित किया। समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह बंगारी ने कहा कि जनप्रतिनिधि एक मंच पर आकर क्षेत्र के विकास के लिए काम करें। इस दौरान रंगों के बजाय फूलों की होली खेली गई। त्रिलोक सिंह सिराल ने संचालन किया। कार्यक्रम में कनिष्ठ उपप्रमुख निर्मला देवी, समिति महासचिव महेश उपाध्याय, सचिव देवेंद्र बंगारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष देवी दत्त शर्मा, जिला पंचायत सदस्य उर्मिला चौधरी, मंजू रावत, प्रधान भास्करानंद आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed